यूपी, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा में बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान जल्द : सूत्र

भाजपा उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने जा रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इसके बाद ही भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने राज्‍यों के संगठन को मजबूत करने में जुटी है. यही कारण है कि पार्टी जल्‍द ही चार और राज्‍यों में जल्‍द ही प्रदेश अध्‍यक्षों का ऐलान कर सकती है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा में पार्टी नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान जल्‍द ही हो सकता है. इसके बाद ही भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पार्टी ने इसी महीने की शुरुआत में कई राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्‍यक्षों की नियुक्ति की थी. 

भाजपा अपने संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटी है. कहा जा रहा है कि राज्यों में नए नेतृत्व की स्थापना से जहां पार्टी को आगामी चुनावों में सशक्त संगठन मिलेगा, वहीं ये प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मंच तैयार कर रही है. पार्टी में इन प्रमुख राज्‍यों के अध्‍यक्षों के ऐलान के बाद ही राट्रीय अध्‍यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. 

इन राज्‍यों में किया था प्रदेश अध्‍यक्षों का ऐलान

भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, मिजोरम, अंडमान-निकोबार और मध्य प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्त किया है. अभी तक इन 8 राज्यों और एक केंद्र शासित में ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इन नेताओं को बनाया गया था प्रदेश अध्यक्ष 

  • महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण
  • तेलंगाना में एन रामचंद्रराव
  • आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव गारू
  • उत्तराखण्ड में महेंद्र भट्ट
  • हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल
  • पुड्डुचेरी में वीपी रामलिंगम
  • मिजोरम में के बेचुआ 
  • अंडमान निकोबार में अनिल तिवारी
  • मध्य प्रदेश में हेमंत खंडेलवाल
Featured Video Of The Day
Syed Suhail|Bharat Ki Baat Batata Hoon| Kanpur Lamborghini Crash: Shivam Mishra को बचाने की कोशिशें?
Topics mentioned in this article