बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के 'पड़ोसी', जानें- कहां मिला है बंगला

राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को भी टाइप-8 का बंगला दिया जा सकता है, बशर्ते वे केंद्रीय मंत्री या सांसद न हों. नितिन नवीन को इसीलिए एक मोतीलाल नेहरू बंगला आवंटित किया गया. वे राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे संसद के दोनों सदनों में से किसी के भी सदस्य नहीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली के एक मोतीलाल नेहरू मार्ग पर बंगला आवंटित किया गया है
  • एक मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला टाइप-8 का होता है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को दिया जाता है
  • राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष जो संसद सदस्य नहीं होते, उन्हें भी टाइप-8 का बंगला दिया जा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्‍यक्ष नितिन नवीन दिल्‍ली में कहां रहेंगे, ये तय हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन अब एक मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रहेंगे. इससे पहले उन्हें 9 सुनहरी बाग लेन का बंगला आवंटित किया गया था, तक वह राहुल गांधी के पड़ोसी बनने जा रहे थे. लेकिन अब एक मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला दिया गया है. यह टाइप-8 का बंगला है, जो कैबिनेट मंत्रियों को मिलता है, लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी हैं. 

शिबू सोरेन के बंगले में रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष

राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को भी टाइप-8 का बंगला दिया जा सकता है, बशर्ते वे केंद्रीय मंत्री या सांसद न हों. नितिन नवीन को इसीलिए एक मोतीलाल नेहरू बंगला आवंटित किया गया. वे राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे संसद के दोनों सदनों में से किसी के भी सदस्य नहीं हैं. पहले एक मोतीलाल नेहरू मार्ग झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पास था. राज्य सभा सांसद रहते हुए उनका निधन हो गया था.

बंगला देने का नियम 

इसी नियम के तहत अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी सरकारी बंगला मिला हुआ है. वे 95 लोदी ऐस्टेट में रहते हैं, जो टाइप-8 का बंगला है. नितिन नवीन को सुनहरी बाग लेन का जो बंगला आवंटित किया गया था, वो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बंगले के नजदीक था. यही नहीं, गृह मंत्री अमित शाह का सरकारी घर छह ए कृष्णा मेनन मार्ग भी उस बंगले से बेहद नज़दीक है.

Featured Video Of The Day
JK News: गोली खाकर भी टायसन बना हीरो, जैश आतंकियों का किया पर्दाफाश | BREAKING NEWS