महिलाओं को 3000, किसानों को 9000...बंगाल के लिए BJP के घोषणापत्र में बड़े वादे

Bengal BJP Manifesto: अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ेगी. बंगाल की जनता के मन में भय है कि घुसपैठ ऐसे ही चलती रही तो बंगाल का अस्तत्व रहेगा या नहीं. आप पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाइए, हम चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बंगाल के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • BJP पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर कानून-व्यवस्था, रोजगार और भ्रष्टाचार पर जोर दिया
  • अमित शाह ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जाएगी और सुरक्षा सुनिश्चित होगी
  • महिलाओं के लिए प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और पुलिस बल में 30% आरक्षण का वादा शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया. घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है. शाह ने बंगाल की महिलाओं लेकर युवाओं और किसानों तक से कई बड़े वादे किए हैं. उन्होंने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है.

अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिन आशाओं के साथ बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है. बीजेपी का संकल्प पत्र निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है. यह संकल्प पत्र बेरोजगारों को नई राह दिखाएगा.

बीजेपी के 'संकल्प पत्र' के बड़े वादे

  • बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेंगे
  • घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंस होगा
  • 3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर
  • बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
  • किसानों को हर साल 9 हजार की वित्तीय सहायता
  • 7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू
  • UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे. 
  • बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे
  • चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएंगे
  • जूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे
  • उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे
  • वंदे मातरम म्यूजियम बनेगा
  • हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे
  • औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे
  • पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण
  • हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा
  • संदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगे
  • मातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगे
  • नए रोजगार,स्टार्टअप का जाल
  • कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र 
  • तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे 
  • दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी 
  • सरकार धान खरीदेगी
  • उद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैप
  • सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा 
  • 4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगे
  • हल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगा
  • खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे
  • कैंसर अस्पताल बनाएंगे
  • मिड डे मील की क्वालिटी में सुधार करेंगे

बंगाल अब परिवर्तन चाहता है

अमित शाह ने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. बीजेपी का संकल्प पत्र गहरी निराशा से निकालने का पत्र है. यह जनता को नई आशा और भरोसा देगा. 15 साल बंगाल की जनता के लिए काल रात्रि की तरह दुस्वपन की तरह रहा. ममता बनर्जी ने सिंडिकेट, गुंडे और घुसपैठियों की मदद से तीसरा कार्यकाल पाया. हम बंगाल में सरकार बनाएंगे.

Advertisement

घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

शाह ने कहा कि बंगाल की जनता के भरोसे के आधार पर बंगाल का पुननिर्माण शुरू करेंगे. हमारी सरकार घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ेगी. बंगाल की जनता के मन में भय है कि घुसपैठ ऐसे ही चलती रही तो बंगाल का अस्तत्व रहेगा या नहीं. आप पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाइए, हम चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे और राज्य को सुरक्षित करेंगे.

Featured Video Of The Day
पाकिस्तान ने इजरायल को लेकर कर दी ऐसी गंदी बात, नेतन्याहू को आ गया गुस्सा, क्या कुछ कहा?