'बेशर्मी तो देखिए...' इंडोनेशिया की 'महारानी' संग पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करने पर लगी कांग्रेस की क्लास, महिला मोर्चा ने लताड़ा

महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी और इंडोनेशिया की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी की एक फोटो शेयर की है. इस पर पार्टी ने ओछा कैप्शन भी लिखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम मोदी पर भद्दे कमेंट पर लगी कांग्रेस की क्लास. (PTI फोटो)
नई दिल्ली:

पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. इंडोनेशियाई संसद में पीएम मोदी की वहां की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी के साथ एक तस्वीर सामने आई. कांग्रेस ने इस तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर अपने हिसाब से शेयर कर ओछा कमेंट किया. इसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा और शिवसेना (यूपीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराजगी जाहिर की है.

बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को जमकर सुनाया

बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से उस ओछे पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेते हुए कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाईं. महिला मोर्चा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति यही सच्चा सम्मान है, कांग्रेस सदस्यों की बेशर्मी देखिए. इंडोनेशियाई संसद की अध्यक्ष, पुआन महारानी की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठी हुई तस्वीर पर की गई टिप्पणी में कांग्रेस की घृणित और छोटी मानसिकता दिखाई दे रही है.

महिला मोर्चा ने आगे लिखा कि इस टिप्पणी से पार्टी का महिलाओं के प्रति बेहद निंदनीय रवैया भी साफ तौर पर उजागर हो गया है. एक विदेशी महिला राजनेता का अपमान करते हुए और साथ ही देश के पीएम के प्रति ऐसी विकृत मानसिकता दिखाकर, कांग्रेस पार्टी खुद को पतन के गर्त में धकेल रही है.

Advertisement

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लगाई लताड़

बता दें कि शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी महाराष्ट्र कांग्रेस के उस एक्स कमेंट का स्क्रीन शॉट एक्स पर शेयर करते हुए पार्टी को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर ये बिल्कुल भी शोभा नहीं देता. विरोधी पर निशाना साधने के लिए महिलाओं को महज एक 'वस्तु' के तौर पर देखना बंद करें और अच्छा व्यवहार करें.

Advertisement

एक्स पर कांग्रेस की ओछी हरकत

बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी और इंडोनेशिया की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी की एक फोटो शेयर की थी. यह तस्वीर इंडोनेशियाई संसद भवन की है. इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और वहां के उपराष्ट्रपति जिब्रां राकाबुमिंग राका भी बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ एक साइड का तस्वीर फ्रेम शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी महारानी के साथ बैठे हैं. इसके साथ कांग्रेस ने बहुत ही ओछा कैप्शन भी लिखा. हालांकि आलोचना के बाद कांग्रस का ये पोस्ट उनके ट्विटर हैंडल पर दिखाई नहीं दिया.
 

Featured Video Of The Day
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद
Topics mentioned in this article
Maharashtra Congress
PM Modi Indonesia Visit
Priyanka Chaturvedi
BJP Mahila Morcha