बिहार में नितिन और शिवेश को राज्यसभा भेज BJP ने बनाया संतुलन, समझिए हरियाणा, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम के समीकरण

BJP Rajya Sabha Candidates:नितिन नवीन को राज्यसभा लाकर बीजेपी संदेश दे रही है कि मिशन 2029 के लिए नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से काम करेगी और इसे लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bjp rajya sabha seats
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बीजेपी ने 16 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है
  • नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी मिशन 2029 के लिए उनके नेतृत्व को मजबूत संदेश देना चाहती है
  • बिहार से शिवेश कुमार को अनुसूचित जाति वर्ग से उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने जातीय संतुलन साधा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Nitin Nabin News:16 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें सबसे बड़ा नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का है जो बिहार से उम्मीदवार बनाए गए हैं.हालांकि कुछ समय पहले तक बीजेपी नेता कहते रहे हैं कि नितिन गडकरी और अमित शाह की तरह नितिन नवीन विधानसभा के सदस्य रहते हुए ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम संभालेंगे,लेकिन अब नितिन नवीन को राज्यसभा लाकर बीजेपी संदेश दे रही है कि मिशन 2029 के लिए नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से काम करेगी और इसे लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए.

बीजेपी ने बिहार से शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बना कर जातीय समीकरण साधे हैं. वे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं. सासाराम से लोक सभा का चुनाव लड़ चुके हैं और अभी राज्य बीजेपी के महामंत्री हैं. इस तरह बीजेपी ने कायस्थ और अनुसूचित जाति के उम्मीदवार बिहार से दिए हैं. 

असम -पश्चिम बंगाल चुनावों का भी रखा ध्यान

चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और असम में भी बीजेपी ने स्थानीय नेताओं और संगठन से जुड़े चेहरों को मौका दिया है. पश्चिम बंगाल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. वे लंबे समय तक राज्य में बीजेपी की पहचान रहे हैं. बाद में अंदरूनी गुटबाजी के चलते वे हाशिए पर चले गए थे, लेकिन बीजेपी इस बार प. बंगाल चुनाव में अंदरूनी मतभेदों को भुला कर मैदान में उतरी है इसीलिए पहले पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को संगठन के कामों से जोड़ा गया और अब राहुल सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है.

 यह भी पढ़ें- BJP ने बिहार से नितिन नवीन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, हरियाणा, असम समेत 6 राज्यों से 9 प्रत्याशी तय

छत्तीसगढ़, हरियाणा से कौन-कौन?

दूसरे चुनावी राज्य असम में बीजेपी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है. गोवाला अभी विधायक हैं जबकि जोगेन मोहन अभी हिमंता सरकार में मंत्री हैं. उनकी उम्मीदवारी से बीजेपी ने आने वाले विधानसभा चुनावों में समीकरण साधने की कोशिश की है. वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है. वे प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में भी हैं. वे करनाल से 2019 में सांसद रह चुके हैं और राज्य में सबसे बड़े मार्जिन से जीते थे. छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है. वे जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं. ओबीसी वर्ग से आने वाली लक्ष्मी वर्मा बतौर प्रवक्ता राज्य बीजेपी का चेहरा भी रही हैं.

ओडिशा से किन दो नामों की घोषणा 

ओडिशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है. इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं. सामल की अगुवाई में ही बीजेपी ने ओडिशा में पहली बार अपने बूते सरकार बनाई थी जबकि सुजीत कुमार बीजेडी छोड़ कर बीजेपी में आए थे. उन्हें फिर से राज्य सभा का उम्मीदवार बना कर बीजेपी ने दलबदलुओं को संदेश दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dubai Drone Attack: दुबई में ईरान का बड़ा हमला, अमेरिकी बेस पर बरसी मौत! Iran-Israel War