14 minutes ago
नई दिल्ली/पटना:

Bihar CM Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE:  बिहार को मंगलवार शाम नया मुख्यमंत्री मिल गया. भारतीय जनता पार्टी ने न चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा. आज पटना के लोकभवन में बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण है. सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के कुछ साथी शपथ ले सकते हैं. सम्राट चौधरी के शपथग्रहण को लेकर भव्य तैयारियां हो रही हैं. बीजेपी दफ्तर में बड़ा मंच बनाया गया है, इसके अलावा पटना की सड़कों को पोस्टरों से सजा दिया गया है. सम्राट नीतीश कुमार के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे. मंच से कई बार उन्होंने इशारों में ही सही पर सम्राट को आगे बढ़ाया था. सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया.बिहार के विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा.राजग के सभी माननीय नेताओं के विश्वास के साथ हम नई ऊर्जा के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट के लिए देखते रहिए एनडीटीवी हिंदी 

Here are the LIVE Updates of Bihar CM Samrat Chaudhary Oath Taking Ceremony
 


 

Apr 15, 2026 09:43 (IST)

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार 5 राज्यों में चुनाव के बाद

बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण आज होगा. सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे. इसके अलावा बंगाल और बाकी राज्यों में चुनाव के बाद बाकी मंत्रियों का चुनाव होगा. 

 

Apr 15, 2026 09:31 (IST)

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: सीएम बनने के बाद बतौर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कला दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट पर कहा कि आप सभी को विश्व कला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. कला सृजन, अभिव्यक्ति और संवेदनाओं का वह माध्यम है जो समाज को जोड़ने और जीवन को सुंदर बनाने का कार्य करती है.आइए, कला और कलाकारों का सम्मान करें तथा सृजनशीलता को प्रोत्साहित करें.

 

Apr 15, 2026 08:57 (IST)

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: कितने बजे होगा बिहार के नए सीएम का शपथग्रहण?

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम भी पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे. पटना के लोकभवन में लगभग 11 बजे से ताजपोशी कार्यक्रम शुरू होगा.सम्राट चौधरी के साथ विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी सीएम पद की शपथ लेंगे. 

 

Apr 15, 2026 08:28 (IST)

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: सीएम बनन के बाद अपने आवास पहुंचे सम्राट चौधरी का परिजनों ने किया भव्य स्वागत

एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी देर रात कौटिल्य नगर स्थित अपने आवास पहुंचे. वहां उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया. देखिए वीडियो 

Advertisement
Apr 15, 2026 08:24 (IST)

Bihar CM Samrat Chaudhary LIVE: विपक्षी नेताओं का दावा- नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ एक युग का अंत हो गया है.दूसरी ओर, एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और बुधवार को वे बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.एनडीए नेताओं का कहना है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार की जगह कोई दूसरा नेता नहीं ले सकता. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता, उनकी एक अलग छवि थी और उन्होंने बिहार में बहुत काम किया है. उन्होंने कभी किसी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा, सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किया. इंडिया गठबंधन के वक्त हम सभी लोगों को उम्मीद थी कि वे हमारे साथ रहकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.भाजपा ने ऐसा खेल किया है कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर रिटायर हो जाएंगे.भाजपा ने नीतीश कुमार का सपना तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि देश के लोकतंत्र के साथ भाजपा बहुत बड़ा खिलवाड़ करने जा रही है.

Apr 15, 2026 07:46 (IST)

Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE Updates: सम्राट युग के जश्न की पटना में फुल ऑन तैयारी

भाजपा के लिए आज बिहार की राजनीति में बड़ा दिन है. आज बीजेपी बिहार की राजनीति में नया इतिहास लिखने जा रहीं है. सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. ऐसे पूरे भाजापा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है.कार्यालय के बाहर पटना की सड़कों को पोस्टरों से भर दिया है, जिसमें सम्राट चौधरी को बधाई दी गई है.बीजेपी ऑफिस में बड़ा मंच बनाया गया है , जहां सम्राट चौधरी का स्वागत किया जाएगा. शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा.कल रात से ही पार्टी कार्यालय में लड्डू बनाए जा रहे हैं , पूरे बिहार भर से कार्यकर्ता आज बीजेपी कार्यालय में जुटेंगे.

Advertisement
Apr 15, 2026 07:32 (IST)

Samrat Choudhary Oath Live Updates:सम्राट चौधरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई, मुंगेर में जश्न का माहौल

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया हैनीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है.वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.ऐसे में तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आईं.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई. बिहार में भी भाजपा का नया इतिहास होगा.मुझे पूरा विश्वास है.

एलजेपी (राम विलास) नेता मिथिलेश सिंह ने सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने पर कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं.मिठाई बांटी जा रही है.तारापुर विधानसभा में लोगों में उत्साह है.मुंगेर जिले से मुख्यमंत्री बनने वाले सम्राट चौधरी दूसरे नेता हैं.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी विकास पुत्र हैं अब और भी विकास होगा.सम्राट चौधरी के अंदर भेदभाव नहीं है. वह पूरे बिहार का विकास करेंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम लोग भी चाहते थे कि बिहार में बहार आए और एनडीए की सरकार आए.एनडीए की सरकार आ गई और अब सम्राट चौधरी सीएम बनने जा रहे हैं, बहुत-बहुत बधाई.

भाजपा सांसद मैथिली ठाकुर ने कहा कि सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देती हूं. आज एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

Apr 15, 2026 07:11 (IST)

Samrat Choudhary Oath Live Updates: भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए प्रक्रिया सिर्फ नौटंकी, ‘दो व्यक्ति’ करते हैं फैसला : कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी को चुने जाने के बाद मंगलवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी में मंत्री या मुख्यमंत्री के चयन के लिए प्रक्रिया के नाम पर नौटंकी होती है, क्योंकि नाम ‘‘दो व्यक्ति’’ पहले ही तय कर लेते हैं.पार्टी नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने यह भी कहा कि भाजपा के विपरीत कांग्रेस में किसी भी नेता के चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन होता है और विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श होता है.बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे.इस बारे में पूछे जाने पर उदित राज ने कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा में यह सब (नेता का चयन) नौटंकी होती है.कौन मंत्री बनेगा, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन पर्यवेक्षक बनेगा, इसको लेकर कई दिनों तक चर्चा होती है.यह सब नाटक है.भाजपा में लोकतंत्र नहीं है.’’उन्होंने दावा किया, ‘‘जिसको बनाना होता है, उस बारे में दो व्यक्ति फैसला कर लेते हैं और आगे बाकी जो होता है, वो सब नौटंकी है.’’

Featured Video Of The Day
Samrat Choudhary Bihar: 25 साल में मंत्री से CM की कुर्सी तक...कैसे बिहार के 'चौधरी' बने 'सम्राट'?
Topics mentioned in this article