कर्मचारी ने ऑफिस के क्रेडिट कार्ड से खर्च किए 27 लाख रुपये, वापस मांगे तो बॉस को भेजीं अश्लील तस्वीरें

Bengaluru News: 9 फरवरी, 2024 को ये मामला तब और बढ़ गया जब आरोपी में कथित तौर पर अपने सीनियर मैनेजमेंट को अश्लील तस्वीरें भेजीं और आत्महत्या की धमकी भी दी. कंपनी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के वर्थुर पुलिस स्टेशन ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेंगलुरु में कर्मचारी ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड से किया बड़ा घोटाला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु की आईटी कंपनी के एक कर्मचारी ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड से 27 लाख रुपये का व्यक्तिगत खर्च किया
  • कंपनी ने कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड से केवल दो लाख रुपये तक ऑफिस खर्च करने की अनुमति दी थी
  • अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच कर्मचारी ने चार महीनों में बड़ी रकम गबन कर ली थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी के कर्मचारी पर कंपनी के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि उसने ऑफिस की 27 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली. आरोप ये भी है कि पैसे वापस मांगने पर उसने अश्लील तस्वीरें भेज सीनियर मैनेजमेंट को ब्लैकमेल किया. ये तो वही बात हो गई कि चोरी की चोरी ऊपर से सीना जोरी. कंपनी ने कहा था कि इस कार्ड से ऑफिस का 2 लाख रुपये तक का खर्च कर सकते हो. लेकिन उसने नए-नए खर्चे बता-बताकर 27 लाख रुपये उस कार्ड से खर्च कर डाले, वो भी पर्सनल. 

2 लाख खर्च करने को कहा, 27 लाख उड़ा दिए

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी से कहा गया था कि वह इस क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपये तक का खर्च ऑफिस के काम पर कर सकता है. हालांकि, उसने कथित तौर पर अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच, चार महीनों में 27,01,139 रुपये का गबन कर लिया. कंपनी को पता तक नहीं चला. 

कंपनी को जब उसकी गड़बड़ी के बारे में पता चला तो 12 जनवरी 2024 को कर्मचारी को ईमेल भेज इसके बारे में पूछताछ की गई. उसने 15 जनवरी को अपने जवाब में गबन की बात स्वीकार कर ली. इसके साथ ही उसने दावा किया कि उसने चीन और पाकिस्तान के अज्ञात व्यक्तियों से मिली धमकियों के तहत ऐसा किया.

कंपनी के पैसे से कर लिए पर्सनल खर्च

बाद में उसने कंपनी को आश्वासन दिया कि वह तीन किस्तों में सारा पैसा लौटा देगा. 29 जनवरी के कंपनी को भेजे एक ईमेल में, उसने कहा कि वह फरवरी के दूसरे हफ्ते तक 10 लाख रुपये का भुगतान कर देगा और बचा हुआ पैसा किस्तों में चुका देगा. कंपनी से उसकी बात मानकर उसे पर्याप्त समय दिया. कई मौके मिलने के बाद भी उसने रकम नहीं चुकाई. 

Advertisement

9 फरवरी, 2024 को ये मामला तब और बढ़ गया जब आरोपी में कथित तौर पर अपने सीनियर मैनेजमेंट को अश्लील तस्वीरें भेजीं और आत्महत्या की धमकी भी दी. कंपनी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के वर्थुर पुलिस स्टेशन ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तान से बैठे गैंगस्टर के इशारे पर टारगेट किलिंग की थी तैयारी, दो अरेस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
नक्सलबाड़ी: इसी गांव से भड़की थी एक चिंगारी, जिसने दशकों तक हिला दिया पूरा हिंदुस्तान