खाना खाते-खाते आया हार्ट अटैक, टेबल पर ही तड़पकर हो गई मौत; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

बेंगलुरु के गोट्टिगेरे में लंच करते समय 42 साल के चंद्रू को हार्ट अटैक आ गया और वहीं उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेंगलुुरु के रेस्टोरेंट की है घटना.
NDTV
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के गोट्टिगेरे इलाके के एक रेस्टोरेंट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लंच करते समय 42 साल के एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी टेबल पर ही मौत हो गई. इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है.

मृतक की पहचान चंद्रू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चन्नरायपटना का रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से गोट्टिगेरे स्थित गुरु ग्रीन्स फैमिली रेस्टोरेंट में बार कैशियर के तौर पर काम कर रहा था.

घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11:40 बजे की है. चंद्रू रेस्टोरेंट में ही एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहा था. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि खाते-खाते अचानक उसे सीने में तेज दर्द उठता है. वह छटपटाने लगता है और कुछ ही सेकंड में टेबल पर ही गिर जाता है.

यह देख रेस्टोरेंट के स्टाफ में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों ने तुरंत दौड़कर उसे संभाला और CPR देकर बचाने की कोशिश की. लेकिन वह होश में नहीं आया. उसे तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि मौत की वजह हार्ट अटैक ही है. इस घटना का पूरा मंजर रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में चंद्रू के आखिरी पल साफ दिख रहे हैं, जो बेहद दर्दनाक है.

घटना की जानकारी मिलते ही हुलिमावु पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रेस्टोरेंट में काम करने वाले चंद्रू के साथियों में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
‘लंबे समय तक सरदार पटेल को भारत रत्न से वंचित क्यों रखा’

Topics mentioned in this article
Karnataka News
Bengaluru News
Heart Attack
Heart Attack In India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं