बेंगलुरु : लिव-इन पार्टनर की प्रेशर कुकर से हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

लिव-इन में रह रहे शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम वैष्णव है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
लिव-इन में रह रहे शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी

बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है क्योंकि उसे अपनी पार्टनर पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है. बेगुर पुलिस का कहना है, "एक 24 वर्षीय व्यक्ति, वैष्णव को पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर देवी (24) के सिर पर प्रेशर कुकर से वार करके हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना माइको लेआउट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई .ये दोनों केरल से हैं, एक साथ पढ़े हैं और पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे.''

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था. लेकिन पुलिस ने कहा कि उनमें से किसी ने भी पहले एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दलित किशोर की हत्या, बहन के यौन उत्पीड़न के मामले में मां को भी किया गया निर्वस्त्र

Advertisement

घटना के बाद वैष्णव भाग रहा था, लेकिन पकड़ा गया. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा, ''हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.''

ये भी पढ़ें- "चांद को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए...", चंद्रयान 3 की सफलता के बाद बोले संत चक्रपाणि महाराज

पुलिस ने कहा कि केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा (24) करीब दो साल से बेंगलुरु में एक साथ रह रहे थे. वे एक-दूसरे को कॉलेज से जानते थे और बेंगलुरु के कोरमंगला में एक सेल्स और मार्केटिंग फर्म में काम करते थे. शनिवार को एक विवाद के दौरान, वैष्णव ने कथित तौर पर देवी पर प्रेशर कुकर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
हिजबुल्लाह के जरिये ईरान की रणनीति? मिडिल ईस्ट का पूरा समीकरण समझिए
Topics mentioned in this article