- बेंगलुरु के फॉक्सकॉन कारखाने में काम करने वाली 19 साल की लड़की ने नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद कर दी
- लड़की ने सामाजिक कलंक और अविवाहित होने के डर से बच्चे की हत्या कर शव को टॉयलेट के डस्टबिन में फेंक दिया
- घटना का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य कर्मचारी ने टॉयलेट में बच्चे का शव देखकर पुलिस को सूचित किया
कहा जाता है कि इस दुनिया में मां की ममता से बड़ा कुछ भी नहीं. पूत चाहे कपूत हो भी लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती. लेकिन बेंगलुरु की एक 19 साल की लड़की ने तो इस कहावत को ही झूठा साबित कर दिया. उसने अपने नवजात बच्चे को टॉयलेट में गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. हैवानियत की हद इम्तहा तो देखिए पहले बच्चे का गला काटा और फिर उसे डस्टबिन में लगी काली पन्नी के अंदर फेंक दिया.
जन्म देते ही नवजात का गला काटा
इस घटना के बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. सवाल यही है कि क्या उस मां के हाथ नहीं कांपे होंगे जब उसने अपने जिगर के टुकड़े का गला रेता होगा. जिस बच्चे को नौ महीने कोख में रखा एक पल में गला काटकर उसे मौत के घाट उतारते समय क्या उसकी ममता एक पल के लिए भी नहीं जागी होगी. उसके दिल ने उसे एक बार भी ये पाप करते हुए कचोटा नहीं होगा. इस बात पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है कि एक मां ने पैदा होते ही अपने बच्चे को मार दिया.
कारखाने के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म
चौंकाने वाली ये घना बेंगलुरु ग्रामीण जिले में आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन की है. कारखाने में एक नवजात को उसकी मां ने कथित तौर पर मार डाला. आरोपी लड़की की पहचान रेणुका के रूप में हुई है. वह इसी कारखाने में काम करती है. जानकारी के मुताबिक, उसने कथित तौर पर कारखाने के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दिया.
बच्चे का गला काट डस्टबिन में फेंका
अधिकारियों को शक है कि शौचालय जाते ही उसे अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया. जांच में पता चला है कि अविवाहित होने की वह से सामाजिक कलंक के डर से लड़की ने कथित तौर पर नवजात का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को टॉयलेट के डस्टबिन में फेंक दिया.मामला तब उजागर हुआ जब एक अन्य कर्मचारी टॉयलेट में गया और उसकी नजर बच्चे के शव पर पड़ी.
आरोपी लड़की अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही विश्वनाथपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उसने बताया कि बच्चे की हत्या उसके जन्म के बाद की गई थी. आरोपी की पहचान रेणुका के रूप में हुई है. लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उस पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.













