नौकरी छोड़ खोला अपना स्पा तो बौखलाई मालकिन, लड़के को बुरी तरह पीटा, किया किडनैप

जांच में पता चला है कि संजू पहले कव्या के स्पा में काम करता था. लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी पत्नी के साथ नया स्पा खोल लिया. वह इसी बात से बौखलाई हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेंगलुरु में सैलून में मारपीट और किडनैपिंग.
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के भुवनेश्वरिनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कव्या नाम की एक महिला ने अपने गैंग संग मिलकर एक  स्थानीय स्पा में घुस वहां काम कर रहे संजू नाम के लड़के की बेरहमी से पिटाई की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रमक कव्या सिगरेट पीते हुए संजू पर लात-घूंसे बरसाने लगी. उसने संजू के सिर, पीठ और चेहरे पर बुरी तरह हमला किया. गैंग ने संजू के सैलून की सीसीटीवी केबल्स भी तोड़ दीं, ताकि घटना के सबूत न मिल सकें. यह भयावह घटना 29 मई की रात 8 बजे हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

पहले किडनैप, फिर जिंदा जलाने की धमकी

मामला यही नहीं थमा इस गैंग ने कथित रूप से संजू का अपहरण कर लिया और उसे नीली स्विफ्ट कार में बैठाकर दसराहल्ली मेन रोड के रास्ते जक्कूर की ओर ले गए. पीड़ित की शिकायत के अनुसार, उस पर चाकू और बीयर की बोतलों से हमला किया गया. इतना ही नहीं इन लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी.

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

जांच में पता चला है कि संजू पहले कव्या के स्पा में काम करता था. लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी पत्नी के साथ नया स्पा खोल लिया. वह इसी बात से बौखलाई हुई थी. उसने पहले प्लानिंग की और फिर संजू पर जानलेवा हमला कर दिया. 

पुलिस में शिकायत, एफआईआर दर्ज

घटना के बाद, संजू की पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज देखा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसी के आधार पर अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में कव्या, महम्मद, स्मिता और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरोह का पता लगाया और एक सदस्य से संपर्क किया. इस बीच गिरोह ने संजू को पुलिस स्टेशन के पास छोड़ा और फरार हो गया.
 

Featured Video Of The Day
T20 WC IND VS PAK Match | भारत का डर जागा, Pakistan मैदान से भागा, Kapil Dev ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article