भाई की हत्या का बदला लेने की जिद पड़ी भारी, अब छोटे भाई को भी गोलियों से भूना!

Bihar News: बेगूसराय के सिंघौल में बदमाशों ने युवक मिंटू कुमार की हत्या कर शव खेत में फेंका. 3 साल पहले किसी हत्या के मामले में समझौता न करने पर दोस्तों ने ही मारी गोली

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृतक मिंटू
NDTV

 Begusarai Murder News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पिछले 48 घंटों के भीतर हत्या की तीसरी वारदात ने जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला का है, जहां घर से बुलाकर युवक की बेहरमी से गोली मारकर हत्या कर शव मकई के खेत में फेंक दिया.

केस मैनेज न करने पर मिली मौत की सजा

मृतक की पहचान मिंटू के रूप में हुई, जो अपने परिवार के साथ रहता था. घटना के बारे में मृतक के चाचा ने बताया कि गुरुवार यानी कल रात करीब 8 बजे उसका भतीजा मिंटू गांव के चौक पर सब्जी खरीदने गया था. वहां से रात करीब 10 बजे मिंटू के दोस्त उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने उसे शराब पिलाई और पहले से चल रहे मर्डर केस में समझौता करने को कहा. जब मिंटू इसके लिए तैयार नहीं हुआ, तो उनमें बहस बढ़ गई. इसपर उन्होंने उसपर गोलियों चला दी.  देर रात जब घरवालों को हत्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. काफी तलाश के बाद मिंटू की खून से लथपथ लाश गांव के पास मक्के के खेत से बरामद हुई.

 4 साल पहले भाई को भी ऐसे ही उतारा था मौत के घाट

मृतक के चाचा ने आगे बताया कि चार साल पहले मिस्टर और उसके दूसरे साथियों ने मिंटू के बड़े भाई सिंटू की भी इसी तरह हत्या कर दी थी, जब उसने भी इसी मामले में समझौता करने से मना कर दिया था.

जांच में जुटी पुलिस

वही घटना की जानकारी मिलने पर सिंघौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे  अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया . पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें; राजस्थान के मंत्री दिलावर का बड़ा हमला, 'मंच पर साथ बैठते हैं गाय काटने वाले, ऐसे लोग दोगले'

Featured Video Of The Day
भोजपुरी गानों पर संभल SP विश्नोई का डांस, होने वाली पत्नी की शान क्या-क्या बोले- VIDEO
Topics mentioned in this article