बाराबंकी से बहराइच सिर्फ 1 घंटे में, इस हाइवे से गोंडा, बलरामपुर, लखनऊ तक कनेक्टिविटी, नेपाल तक सफर होगा आसान

NH-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईस्पीड कॉरिडोर में बदला जा रहा है. परियोजना पूरी होने के बाद बाराबंकी से बहराइच की यात्रा 3 घंटे से घटकर लगभग 1 घंटे रह जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7000 करोड़ का हाईस्पीड कॉरिडोर बदलेगा यूपी का सफर
NDTV

उत्तर प्रदेश में नए-नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. यूपी में गंगा और आगरा-लखनऊ जैसे शानदार एक्सप्रेसवे हैं. इसके अलावा सरकार पुराने रास्तों को अपग्रेड करके सुपरफास्ट हाइवे बना रही है.इसी में शामिल है बाराबांकी-बहराइच हाइवे. यह नेशनल हाइवे-927 का एक सेक्शन है. इसे करीब 7000 करोड़ की लागत से अपग्रेड करके 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेस कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इस कॉरिडोर के बनने के बाद बाराबंकी से बहराइच के बीच लगने वाला ढाई से तीन घंटे का समय घटकर महज एक घंटा रह जाएगा. इसके साथ ही प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लखनऊ, बाराबंकी और देवीपाटन मंडल के साथ-साथ नेपाल तक की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

101.5 किमी लंबा बनेगा हाईस्पीड कॉरिडोर

NH-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को एडवांस कर 101.515 किलोमीटर लंबा आधुनिक कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) पर डेवलेप किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बाराबंकी, बहराइच और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम, तीखे मोड़ों से आजादी मिलेगी.

48 किमी लंबे बाईपास से मिलेगी जाम से राहत

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत 48.28 किलोमीटर लंबे बाईपास हैं. इसके जरिए कस्बों और बाजारों का ट्रैफिक हाईवे से अलग रहेगा. इससे शहरों में जाम कम होगा और सड़क हादसों में कमी आएगी. इस हाइवे पर वाहन तेज रफ्तार भर पाएंगे. इसके अलावा लोकल ट्रैफिक को हाइवे से अलग रखने के लिए दोनों और सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, जिसका इस्तेमाल आसपास के गांव वाले कर पाएंगे.

नेपाल तक कनेक्टिविटी होगी आसान

यह आम हाइवे नहीं है, इससे इंटरनेशनल कनेक्टिविटी भी मिलेगी. यह हाइवे भारत-नेपाल व्यापार के लिए एक जरूरी और खास रास्ता बनेगा. यह हाईवे सीधे रूपईडीहा लैंड पोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देगा. इससे नेपाल को निर्यात आसान होगा, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी. माल परिवहन तेज होगा और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

Advertisement

इन जिलों को भी मिलेगा सीधा फायदा

बहराइच-बाराबंकी हाइवे से यूपी के कई जिलों को सीधा फायदा होगा. यह केवल दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क नहीं है, बल्कि यह यूपी के देवीपाटन मंडल यानी गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती को सीधे राजधानी लखनऊ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (NH-27) के जरिए देश के मुख्य हाईवे नेटवर्क से जोड़ने वाली लाइफलाइन है. नए हाइवे से लखनऊ एयरपोर्ट और श्रावस्ती एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

इन रास्तों से जुड़ेगा नया हाइवे

बाराबंकी-बहराइच हाइवे कई प्रमुख रास्तों से भी जुड़ेगा. 

  • NH-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर): यह बाराबंकी के पास जंक्शन बनाकर सीधे NH-27 (लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाइवे) से जुड़ जाएगा. इसके बाद बहराइच के लोग सीधे लखनऊ या अयोध्या-बस्ती जा सकेंगे.
  • NH-330B: यह रास्ता गोंडा और आसपास के इलाकों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है.
  • NH-730: यह हाइवेजो पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर को जोड़ता है. बहराइच में NH-927 सीधे इस हाइवे से जुड़ेगा.

दो एयरपोर्ट तक भी रास्ता होगा आसान

इस हाइवे के बनने के बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत मिलेगी. यह हाइवे लखनऊ और श्रावस्ती एयरपोर्ट तक का रास्ता सुगम बनाएगा. बाराबंकी जंक्शन के जरिए बहराइच, श्रावस्ती और नेपाल के लोग बिना किसी ट्रैफिक के सीधे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे. इसके अलावा इस हाइवे के जरिए लखनऊ से श्रावस्ती एयरपोर्ट के बीच की दूरी बेहद सुगम हो जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में बनेंगे 4 हाईस्पीड कॉरिडोर, बागपत, लोनी से द्वारका-झज्जर तक कनेक्टिविटी, IGI भी जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा, मास्टर प्लान 2047 का डिटेल

Featured Video Of The Day
जयपुर में ग्रामीणों ने CJP को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोगों ने क्या बताया?

Topics mentioned in this article
NHAI
UP Highway
UP Expressway
UP Expressway News