रामदेव के पाखंडी कहने पर बाबा बागेश्वर का जवाब- चार दिन पहले प्रशंसा की, आज निंदा कर दी, दोनों स्वीकार

बाबा बागेश्वर ने बाबा रामदेव को लेकर कहा कि उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया और हमने उन्हें अभिभावक के रूप में देखा. चार दिन पहले वह हमारे मंच पर आए थे. अब उन्होंने ऐसा कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने योग गुरु स्वामी रामदेव के बिना नाम लिए गए पाखंडी बयान का जवाब दिया है
  • बाबा बागेश्वर ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमेशा उन्हें स्नेह दिया और अभिभावक की तरह देखा है
  • चार दिन पहले स्वामी रामदेव ने शास्त्री की प्रशंसा की थी, लेकिन अब उन्होंने निंदा भी की है
नई दिल्ली:

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने योग गुरु स्वामी रामदेव के बयान पर जवाब दिया है. रामदेव ने उनका नाम लिए बिना ही पाखंडी करार दिया था. बाबा बागेश्वर ने बाबा रामदेव को लेकर कहा कि उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया और हमने उन्हें अभिभावक के रूप में देखा. चार दिन पहले वह हमारे मंच पर आए थे. अब उन्होंने ऐसा कहा. हमको निंदा भी स्वीकार है और प्रशंसा भी स्वीकार है. कोई बात उन्हें लगी होगी तो उन्होंने ऐसा कहा. पूज्य स्वामी जी ऐसा ही कहते हैं. 4 दिन पहले उन्होंने प्रशंसा की थी और आज निंदा कर दी. यदि आज हम कुछ कहें तो वही बात होगी कि गुड़ में सम्मिलित और मठा में न्यारे. हम हिंदुओं को जोड़ने के लिए हैं तोड़ने के लिए थोड़ी हैं. उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया है. वह बहुत सरल हैं. कोई बात उनके मन में हुई होगी तो उन्होंने आशीर्वाद दे दिया. यह भी आशीर्वाद है. 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सदा संतों के लिए थे और हिंदुओं के लिए थे. हम जोड़ने के लिए हैं. हम किसी भी संत पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. वह जैसे भी हैं, अपने ही हैं. दोनों ही स्थितियों में बड़ा आनंद है. उन्होंने जो भी कहा, यह भी आशीर्वाद है. यही नहीं बागेश्वर ने कथा की व्यास पीठ से लोगों से भी कहलवाया कि बोलिए कि यह भी आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि हम तो भगवान के भरोसे रहते हैं. हमारे लिए सब कुछ सही ही है. इस तरह बाबा बागेश्वर ने रामदेव की ओर से की गई तीखी टिप्पणी पर विवाद बढ़ाने की बजाय नरम रुख ही अपनाया.

महिला सशक्तीकरण को लेकर हुए एक आयोजन में बाबा रामदेव सोमवार को फायर हो गए थे. इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना निशाना साधा था. उनका कहना था कि भगवान कृष्ण को टेढ़े कहा और फिर माफी मांग ली. फिर मंदिर दर्शन को गए और कहा कि भगवान कृष्ण तो टेढ़े ही हैं. अरे पाखंडी ऐसा कैसे कर सकते हो. यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग आजकर हिंदुओं को हिंसा सिखा रहे हैं. क्या आज के दौर में भाला और हथियारों की जरूरत है, जब पुलिस और प्रशासन हैं. उनका कहना था कि हिंदुओं को किसी के अंधविश्वास में आने की जरूरत नहीं है.  

रामदेव ने कहा था- तेरी मति मारी गई पाखंडी

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा था, 'यह सुन लो कि जो देवी-देवताओं की तुलना करे. राम महान हैं और कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं. फिर माफी मांग ले. फिर बांके-बिहारी मंदिर जाकर दर्शन करे और कहे कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं. अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी.' योग गुरु रामदेव इतने पर ही नहीं रुके बल्कि बिना नाम लिए ही सब कुछ कहते गए और आरोपों की बौछार कर दी थी.

Advertisement

Topics mentioned in this article
Baba Ramdev
Baba Ramdev News
Dhirendra Krishna Shashtri
Dhirendra Krishna Shastri News
Swami Ramdev

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं