असम का Exit Poll: NDA या कांग्रेस... महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किसे दिया वोट?

NDTV-Axis My India Assam Exit Poll: असम में महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स की पसंद NDA रही. एग्जिट पोल में सामने आया है कि 43 फीसदी फर्स्ट टाइम वोटर्स ने अपना वोट NDA को दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई. (फाइल फोटो)
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NDTV और Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार असम में महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स ने NDA को अधिक वोट दिए हैं
  • सर्वे में शामिल 24,228 वोटर्स में 60% पुरुष और 40% महिलाएं तथा 86% ग्रामीण और 14% शहरी हैं
  • महिलाओं में 50 प्रतिशत ने NDA को वोट दिया जबकि पुरुषों में 46 प्रतिशत ने NDA को समर्थन दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Assam Exit Poll: असम में हिमंता बिस्वा की सरकार बरकरार रहेगी या फिर कांग्रेस की होगी वापसी? इसका पता 4 मई को चल जाएगा. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. NDTV और Axis My India के एग्जिट पोल में असम में एक बार फिर NDA सरकार की वापसी का अनुमान है. असम में इस बार NDA को 88 से 100 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. NDA की इस वापसी की वजह महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स को माना जा रहा है, क्योंकि इन्होंने NDA पर भरोसा जताया है. 50% महिलाओं और 43% फर्स्ट टाइम वोटर्स ने NDA को वोट दिया है.

इस सर्वे में असम के 24,228 वोटर्स से सवाल पूछे गए हैं. इनमें 60% पुरुष और 40% महिलाएं हैं. सर्वे में 86% ग्रामीण और 14% शहरी वोटर्स शामिल हैं.

महिलाओं के वोट किसे मिले?

एग्जिट पोल के मुताबिक, ज्यादातर महिलाओं ने NDA को ही अपना वोट दिया है. सर्वे में शामिल 50% महिलाओं ने NDA को वोट देने की बात कही है. जबकि 46% पुरुषों ने भी NDA को ही वोट दिया है. NDA में बीजेपी के अलावा असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं.

वहीं, कांग्रेस+ को 39% पुरुष और 37% महिलाओं का वोट मिला है. अन्य पार्टियों को 15% पुरुष और 13% महिलाओं ने वोट दिया है.

Advertisement

फर्स्ट टाइम वोटर्स की पसंद क्या?

18 से 19 साल की उम्र के वोटर्स जिन्होंने पहली बार असम में वोट डाला, उनमें से ज्यादातर ने NDA को ही वोट किया. पहली बार वोट डालने वालों में 43% ने NDA और 41% ने कांग्रेस+ को वोट किया.

16% फर्स्ट टाइम वोटर्स ऐसे थे, जिन्होंने अन्य पार्टियों को वोट किया. 2021 के चुनाव से तुलना की जाए तो NDA को फर्स्ट टाइम वोटर्स के 3% ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस का 5% से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

कांग्रेस को 78% मुस्लिम वोट 

NDTV-Axis My India के एग्जिट पोल में सामने आया कि कांग्रेस को मुस्लिमों के सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. कांग्रेस+ को 78% मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान है. 2021 की तुलना में कांग्रेस+ का मुस्लिम वोट शेयर 12% बढ़ने की उम्मीद है.

वहीं, NDA को सिर्फ 5% मुस्लिम वोट मिलने की उम्मीद है. 2021 के मुकाबले इसमें 3% की कमी आई है. अनुसूचित जाति (SC) के 71%, अनुसूचित जनजाति (ST) के 56% और ओबीसी के 64% वोट NDA को मिलने की उम्मीद है. 

Featured Video Of The Day
Exit Poll 2026: पांच राज्यों के सबसे सटीक एग्जिट पोल का आगाज, देखते रहे NDTV India | Bengal Elections