जिस दिन बच्ची के अधिकार की बात होगी...अनुष्का के भाई आकाश यादव ने तेजप्रताप को लेकर क्या कहा?

तेजप्रताप यादव द्वारा अनुष्का यादव की नवजात बेटी को अपना न मानने के बाद विवाद बढ़ा, जिस पर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अनुष्का यादव हाल ही में मां बनी हैं और उनकी नवजात बेटी का नाम उज्जैनी रखा गया है
  • तेजप्रताप यादव ने कहा है कि नवजात बच्ची उनकी बेटी नहीं है
  • आकाश यादव ने गलत सूचनाओं और मीडिया पर गलत प्रचार का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव द्वारा अनुष्का यादव की नवजात बेटी को लेकर दिए गए बयान के बाद मामला फिर सुर्खियों में है. इस विवाद पर अब अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव सामने आए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार से जुड़ी बातें सार्वजनिक मंचों पर लाना ठीक नहीं है, लेकिन लगातार फैल रही गलत सूचनाओं के कारण उन्हें स्थिति साफ़ करनी पड़ रही है. आकाश यादव ने बताया कि अनुष्का हाल ही में मां बनी हैं और लड़की का नाम उज्जैनी रखा गया है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मेरी बहन मां बनी है और मुझे भगिनी हुई है. यह परिवार का सुखद पल है.”

तेजप्रताप हमारे परिवार के सदस्य हैं: आकाश यादव

हालांकि, तेजप्रताप यादव ने बच्ची से संबंधित विवाद को खारिज कर दिया था और सार्वजनिक तौर पर कहा था कि यह उनकी बेटी नहीं है. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश ने कहा, “तेजप्रताप यादव ने जो कहा, वह उनका बयान है. वह हमारे परिवार के सदस्य हैं, इसलिए उनकी बात को मैं एक कान से सुन रहा हूं, दूसरे से निकाल रहा हूं. लेकिन अगर कोई और मेरी मां, बहन या भगिनी पर उंगली उठाएगा तो देश का कानून उसका पीछा नहीं छोड़ेगा.”

आकाश ने मीडिया पर गलत प्रचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिना सही जानकारी के किसी के चरित्र पर सवाल उठाना गलत है. उनके मुताबिक, “तस्वीरें और वीडियो अगर गलत हैं तो तेजप्रताप यादव और अनुष्का दोनों के पास कोर्ट जाने का रास्ता है. कानूनी प्रक्रिया सभी के लिए खुली है.”

उज्जैनी के पिता कानूनी विवाद में हैं: आकाश यादव

उन्होंने आगे बताया कि उज्जैनी के पिता का नाम परिवार सार्वजनिक नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह एक कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षा का खतरा हो सकता है. आकाश ने कहा कि परिवार इस मामले को मीडिया के जरिए नहीं निपटाना चाहता. “जिस दिन हमें लगेगा कि बच्ची को पिता की जरूरत है, हम मीडिया को नहीं, बल्कि कानूनी और निजी रास्तों को चुनेंगे.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि परिवार कहीं बाहर नहीं गया है, बल्कि सभी पटना में ही मौजूद हैं. उनका कहना था कि तेजप्रताप यादव के अलावा कोई भी इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकता. आकाश ने कहा कि भले ही विवाद चल रहा हो, लेकिन उनके लिए तेजप्रताप यादव परिवार का हिस्सा हैं और आगे भी सम्मानित रहेंगे.

ये भी पढ़ें-: मेरा बच्चा नहीं है, अनुष्का के साथ मेरा नहीं आकाश भाटी का संबंध... लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi के खिलाफ आज सरकार लाएगी विशेषाधिकार हनन नोटिस | Privilege Motion | Parliament Budget
Topics mentioned in this article