- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को शामली में जिम ने निकलने के बाद गोलियों से भून दिया गया था.
- 4 अपराधियों ने अंकित को गोलियों ने भून दिया. बदमाशों ने 20 राउंड गोलियां चलाई थी.
- अब इस मामले में चार आरोपियों की तस्वीर सामने आई है. इधर गोगी गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है.
Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली जिले में बुधवार शाम हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिस तरीके से हत्या हुई, उसने पूरे पश्चिमी यूपी के प्रशासन को हिला दिया. जिम से बाहर निकलते ही चार बदमाशों ने अंकित बालियान पर गोलियों की बारिश कर दी. बताया गया कि बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की. मौके पर ही अंकित बालियान की मौत हो गई. अंकित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां भारी विरोध-प्रदर्शन भी किया. हालांकि पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए. अभी तक इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इस बीच अंकित बालियान की हत्या के आरोपियों से जुड़ी दो तस्वीरें सामने आई है. ये दोनों तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है.
दो बाइक पर चार आरोपी बैठे आ रहे नजर
तस्वीरों में दो बाइक पर चार आरोपी बैठे नजर आ रहे हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार पहले बदमाशों ने घटनास्थल की रेकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. मालूम हो कि अंकित बालियान की हत्या संभल सदर कोतवाली के नालापटरी आर्यपूरी में हुई थी. अंकित यहां जिम करने गया था, जिम से बाहर आते समय वो अपने स्कॉर्पियो में सवार हो रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसाई थी.
अंकित बालियान की हत्या के आरोपी की तस्वीर.
अंकित बालियान की हत्या के आरोपी की तस्वीर.
अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी हरियाणा के गोगी गैंग ने ली
अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी हरियाणा के गोगी गैंग ने ली है. गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अंकित ग्रुप के दुश्मनों का साथ दे रहा था, उसने "गोगी भाई" से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था और वह दुश्मनों की आपराधिक गतिविधियों में शामिल था. पोस्ट में धमकी दी गई है कि जो कोई भी उनके दुश्मनों का साथ देगा, उसका भी यही हश्र होगा. इसे "सिर्फ़ शुरुआत" बताते हुए कहा गया है कि "सबकी बारी आएगी".
क्या इस गाने की वजह से हुई अंकित बालियन की हत्या?
अंकित बालियन की हत्या में सोशल मीडिया पोस्ट पर हत्या की जिम्मेवारी लेते हुए दावा किया जा रहा है कि गोगी की मौत पर अंकित गाना बनाया था. साल 2021 में जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में भरी अदालत में हत्या की गई थी. तकरीबन साल भर पहले अंकित ने एक गाना रिलीज किया था और गाने के बोल थे- "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, जज के भी आएंगे पसीने"
हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में भरी अदालत में कोर्ट रूम में की गई थी. अंकित ने गाना काफी सालों बाद रिलीज किया था तो सवाल है कि जितेंद्र गोगी की हत्या के सालों बाद रिलीज किया अंकित का गाना ही सिर्फ हत्या की वजह हो सकता है या फिर कुछ और.
यह भी पढ़ें - भोलू शाहपुरिया ने अंकित बालियान को मरवाया, पोस्ट में लिखा- 'ये सिर्फ शुरुआत, सबकी बारी आएगी'
यह भी पढे़ं - हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में हत्या, हमलावरों ने मारी 14 गोलियां