आंध्र में रबी 2026 के लिए दलहन–तिलहन की MSP खरीद को शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में रबी 2026 के लिए एमएसपी पर दलहन और तिलहन की बड़ी खरीद को मंजूरी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने आंध्र प्रदेश में रबी 2026 के लिए दलहन और तिलहन की MSP खरीद की मंजूरी दी है
  • रबी 2026 के तहत चना, तुअर, मूंग, उड़द और मूंगफली की कुल खरीद 5,05,000 मीट्रिक टन से अधिक होगी
  • मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत इन फसलों की कुल खरीद का एमएसपी मूल्य तीन हजार सात सौ करोड़ रुपये से ऊपर होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में रबी 2026 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन और तिलहन की व्यापक खरीद की मंजूरी दी है.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आंध्र प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए बताया कि रबी 2026 सीजन के तहत एमएसपी पर निम्नलिखित फसलों की खरीद की जाएगी:

  • चना – 94,500 मीट्रिक टन
  • तुअर – 3,000 मीट्रिक टन
  • मूंग – 15,250 मीट्रिक टन
  • उड़द – 3,54,000 मीट्रिक टन
  • मूंगफली – 39,000 मीट्रिक टन

यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत की जाएगी और इन सभी स्वीकृत खरीदों का कुल एमएसपी मूल्य 3,700 करोड़ रुपये से अधिक होगा. केंद्र सरकार का यह निर्णय आंध्र प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उपयुक्त और लाभकारी मूल्य दिलाने में मदद करेगा. इससे किसानों को अपनी फसलों को कम दाम पर बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी.

मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहल दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों की आय में स्थिरता लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran का Israel पर भयंकर पलटवार! बीरशेवा के Chemical Plant में जबरदस्त हमला, काला धुआं छा गया | War