आंध्र प्रदेश: पटाखा बनाते समय फैक्ट्री में धमाका, अब तक 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश की काकिनाडा में एक पटाखा फैक्ट्री में पटाखे बनाते समय ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई.
PTI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ
  • धमाके के समय फैक्ट्री में लगभग बीस मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए
  • इस धमाके में अब तक अठारह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और घायलों का इलाज जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काकिनाडा:

आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. इस धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पटाखा बनाते समय हुआ. 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर जानकारी मांगी है. उन्होंने इस दुर्घटना में हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है. सीएम नायडू ने दुर्घटना के कारणों और राहत और बचाव के काम का जायजा भी लिया.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स की फैक्ट्री में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि धमाके के वक्त 20 मजदूर काम कर रहे थे. पटाखा बनाते वक्त ही धमाका हुआ, जिस कारण आग लग गई. इस धमाके में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

पीएम मोदी ने जताया दुख 

इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, 'आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.' उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War: Pakistan पहुंचा ईरानी Deligation, कहा- शर्तें मानने पर ही होगी आगे बातचीत | War News