पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का पैर, बैग में डाल पुलिस स्टेशन ले गया

Andhra Pradesh News: पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी वजह से बार-बार उनके बीच झगड़े होते थे. गुरुवार को उनका झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़े गया. गुस्साए  लक्ष्मय्या ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाई और भुलक्ष्मी पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति ने किया पत्नी पर हमला. (AI इमेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के थोंडापी गांव में व्यक्ति ने पत्नी भुलक्ष्मी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पैर काट दिया
  • लक्ष्मय्या को पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे
  • गुस्साए पति ने झगड़े के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी के पैर को धड़ से अलग कर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शक का बीज अगर दिमाग में पड़ जाए तो किसी भी रिश्ते को पल भर में बर्बाद कर सकता है. बात अगर पत्नी-पत्नी के बीच की हो तो स्थिति और भी नाजुक हो जाती है. लड़ाई-झगड़ा अलग बात है लेकिन क्या कोई पति शक के चलते अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर सकता है?  आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के थोंडापी गांव में कुछ ऐसा ही हुआ है. 

घरेलू हिंसा की एक चौंकाने वाली घटना में लक्ष्मय्या नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी भुलक्ष्मी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पैर काट दिया. इतना ही नहीं पत्नी का कटा पैर बैग में लेकर वह पुलिस स्टेशन पहुंच गया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला सुनने में ही कितना वीभत्स लगता है. मामला चरित्र पर शक से जुड़ा है.

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

दरअसल लक्ष्मय्या को अपनी 33 साल की पत्नी भुलक्ष्मी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. इस वजह से दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता था. ऐसे ही एक झगड़े के बाद शख्स ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पैर काट दिया. पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले की महीनों से इसे लेकर झगड़ा हो रहा था. 

कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का पैर

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी वजह से बार-बार उनके बीच झगड़े होते थे. गुरुवार को उनका झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़े गया. गुस्साए  लक्ष्मय्या ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाई और भुलक्ष्मी पर हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी भुलक्ष्मी का पैर धड़ से अलग हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और खून बहने लगा. आरोपी पति कटे हुए पैर को अपने साथ लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया. वहीं दूसरी तरफ खून से लथपथ पत्नी वहीं पर पड़ी थी. उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी. 

Advertisement

पत्नी का कटा पैर थाने ले जाकर किया आत्मसमर्पण

ग्रामीणों ने जब भुलक्ष्मी को चीखते-चिल्लाते और खून से लथपथ पड़ा देखा को उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे.  इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मय्या के खिलाफ हत्या की कोशिश और गंभीर हमले को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- लखनऊ आग : 'बेटे की बारात से पहले उजड़ा आशियाना; राख में खुशियां, अब बहू को रखने का भी ठिकाना नहीं'

Advertisement
Featured Video Of The Day
'धर्म के आधार पर मुस्लिमों को', संसद में जब अमित शाह से भिड़ गए अखिलेश यादव, देखें VIDEO