Rajasthan: चैत्र नवरात्र के जागरण में ख्वाजा की कव्वाली पर बवाल, गायक जॉन अजमेरी का हुआ विरोध, मंच से उतरना पड़ा

Rajasthan News: अजमेर के नगरा इलाके में चैत्र नवरात्रि के दौरान आयोजित एक जागरण में ख्वाजा की कव्वाली गाने पर धार्मिक माहौल बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर भजन गायक जॉन अजमेरी का हिंदू संगठनों के जरिए कड़ा विरोध किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जॉन अजमेरी का कव्वाली गाने पर लोगों ने किया विरोध
NDTV

Tension in Ajmer: राजस्थान के अजमेर में चैत्र नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों में कव्वाली की प्रस्तुति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शहर के नगरा इलाके में आयोजित माता के जागरण में भजन गायक जॉन अजमेरी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कव्वाली पेश करने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है. विरोध इतना बढ़ गया कि गायक को बीच कार्यक्रम से ही मंच छोड़ना पड़ा.

 भजन गायक ने जागरण में गाई कव्वाली

जानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन नगरा इलाके में भजन संध्या का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में भजन गायक जॉन अजमेरी ने “दूल्हा बना है मेरा ख्वाजा अजमेर की नगरी” कव्वाली गाई. जैसे ही कव्वाली शुरू होते ही वहां मौजूद भक्तों ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया. विवाद बढ़ता देख गायक को आनन-फानन में मंच से नीचे उतरना पड़ा.

अगले दिन शास्त्री नगर में भी हुआ विरोध

मामला महज एक दिन तक सीमित नहीं रहा. अगले दिन जब शास्त्री नगर में एक और भजन संध्या आयोजित की गई, तो वहां भी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने कार्यक्रम में जॉन अजमेरी की मौजूदगी पर नाराजगी जताई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आयोजकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते विरोध और तनावपूर्ण माहौल के चलते कार्यक्रम प्रभावित रहा और गायक को एक बार फिर कार्यक्रम स्थल से जाना पड़ा.

शहर में माहौल हुआ गरम

इस पूरे घटनाक्रम ने शहर की राजनीति को भी गरमा दिया है. एक ओर जहां कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे चुनावी माहौल में तूल दिया जा रहा है.आने वाले दिनों में यह विवाद और सियासी रंग ले सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; kullu News: पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी नशे में धुत पत्नी, नीचे गिरी तो मचा हड़कंप; वायरल हुआ वीडियो