एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स को किया कैंसिल, हमलों के बीच लिया बड़ा फैसला

Middle East Tension: एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर मिडिल ईस्ट में जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वे अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट सेवा को सस्पेंड किया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के कारण तनाव का माहौल बन गया है
  • अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कारण क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है
  • एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में इस समय तनाव का माहौल है. हर तरफ हमलों की गूंज सुनाई दे रही है. ईरान से लेकर इजरायल और कतर से लेकर अबू धाबी तक, हाहाकार मचा हुआ है. कभी इजरायल हमले कर रहा है तो कभी ईरान उसका जवाब बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दे रहा है. निशाना बनाया जा रहा है इन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को. ये जो भी हो रहा है इसका साफ असर विमान सेवाओं पर देखा जा रहा है. इस तनाव की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है. यह फैसला एहतियातन लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, कई उड़ानों ने बदला रास्ता

मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट में जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में कहा, " हम अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन करेंगे और जरूरत के मुताबिक, परिचालन में बदलाव करेंगे. हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी."

एयर इंडिया की ट्रैवल एडवाइजरी

एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट स्टेटस और नए अपडेट https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर देखें. इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24×7 कॉल सेंटर से +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें. आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट http://airindia.com भी देखें. आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.
 

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने बंद किया Airspace, Air India की फ्लाइट्स पर रोक