रोते-बिलखते परिवार, लाशों के ढेर में अपनों की तलाश... मरते दम तक ये गम ना होगा कम

उन लोगों के दर्द का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता, जिन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हादसे में अपनों को खो दिया. अब अस्पताल में शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अपनों को खोने का दर्द
अहमदाबाद:

अहमदाबाद विमान हादसे में न जाने कितने परिवार तबाह हो गए. ये हादसा कभी न भूलने वाला गम दे गया है. लंदन जाने के लिए फ्लाइट (Air India Flight Crash) में चढ़े यात्रियों ने सोचा तक नहीं था कि यह उनकी आखिरी उड़ान होगी. सज संवरकर फ्लाइट में चढ़ने वाले यात्रियों की अब लाशें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में 265 लोगों की मौत ने पूरे देश के झकझोर कर रख दिया है. प्लेन के भीतर केबिन क्रू समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई.
Photo Credit: PTI

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जले हुए शवों का अंबार लगा है. शवगृह के बाहर स्थिति काबू में रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है
Photo Credit: PTI

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगे लाशों के ढेर में लोगों की निगाहें अपनों को खोज रही हैं. सभी को पता है कि जिंदा बचना नामुमकिन नहीं, लेकिन आंखों में उम्मीद बाकी है.
Photo Credit: PTI

Advertisement

प्लेन हादसे में यात्रियों के शव जल गए हैं. डीएनए जांच से उनकी पहचान हो सकेगी.उनके परिवार वाले जांच के लिए ब्लड सैंपल देने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं.
Photo Credit: PTI

अहमदाबाद सिविल अस्पताल का मेडिकल स्टाफ विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के DNA टेस्ट के लिए उनके परिजनों का ब्लड सैंपल लेने में जुटा हुआ है.
Photo Credit: PTI

Advertisement

अगरतला में माइम कलाकारों ने अपने हाथों में टॉय प्लेन पकड़कर अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वह काफी भावुक थे.
Photo Credit: PTI

एअर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे में ग्वालियर जिले के एक किसान के 19 साल के बेटे आर्यन राजपूत की मौत हो गई. वह अहमदाबाद में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था.
Photo Credit: PTI

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में अपनों को खोने का गम लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है. रोते बिलखते लोग अस्पताल के बाहर दिखाई दे रहे हैं.
Photo Credit: PTI

प्लेन क्रैश में अपनों को खोने वालों के दर्द का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है. रोते-चीखते परिवार वालों की तस्वीरें रुला देने वाली है. तस्वीरें उनका दर्द बयां करने के लिए काफी हैं.
Photo Credit: PTI

Advertisement

HHH

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait पर Donald Trump ने दिया ईरान को अल्टीमेटम | Iran War News |Bharat Ki Baat Batata Hoon