टीएमसी से एग्जिट और एनडीए में शिफ्ट, यूसुफ पठान को गुजरात में मिली कीमती जमीन

टीएमसी का साथ छोड़कर NCPI में शामिल होने वाले यूसुफ पठान को वडोदरा में एक प्लॉट मिला है. इस जमीन पर काफी समय से विवाद चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूसुफ पठान को वडोदरा में मिली है जमीन (फोटो- NDTV)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एनडीए में शिफ्ट होने के कुछ महीने बाद यूसुफ पठान को वडोदरा में मिली जमीन
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक बाद टीएमसी का साथ छोड़ गए थे पठान
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर NCPI में हो गए थे शामिल, ये धड़ा एनडीए का सपोर्ट कर रहा है
नई दिल्ली:

क्रिकेटर से राजनेता बने यूसुफ पठान के टीएमसी का साथ छोड़ एनडीए का साथ देने के लिए NCPI पार्टी में शामिल हो गए थे. अब उन्हें इसका 'गिफ्ट' भी मिल गया है. गुजरात सरकार ने तांदजला क्षेत्र में एक 978 वर्गमीटर के विवादित भूमि को पठान को देने की इजाजत दे दी है. पठान परिवार इस जमीन को लेना चाहता था लेकिन इस जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा था. अब ये जमीन पठान परिवार को मिल जाएगी. 

इस साल जून में पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के ठीक बाद यूसुफ पठान उन 20 सांसदों में शामिल थे जिसने ममता बनर्जी के खिलाफ विद्रोह करके NCPI में शामिल हो गए थे. पठान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी कैंडिडेट के रूप में चुनाव जीता था. 

वडोदरा नगर निगम के आयुक्त महेश बाबू ने बताया कि पठान की तरफ से मांगी गई जमीन को सरकार से मंजूरी मिल गई है. उन्होंने साथ ही कहा कि अभी इसके बारे में प्रक्रिया तय होनी है. करीब 1000 स्क्वॉयर मीटर जमीन पठान परिवार के घर से लगी हुई है. पठान फैमिली ने 2012 में ये जमीन लेने की बात कही थी. उन्होंने यूसुफ और इरफान पठान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के स्टेट्स को देखते हुए ये जमीन मांगी थी. 

अब सालों की कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई के बाद यूसुफ पठान को ये जमीन मिलने वाली है. युसूफ को आधा प्लॉट बतौर गिफ्ट सरकार से मिलेगा जबकि आधे प्लॉट पर उन्हें फिक्स चार्ज देना होगा. जो करीब 10 करोड़ रुपये होता है. गौरतलब है कि यूसुफ पठान ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच 2012 में खेला था. उन्होंने 2011-2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से आईपीएल में खेले थे. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई ले जाए जा रहे तीनों शूटर्स को पुलिस ने बीच रास्ते एक गाड़ी में बिठाया

Topics mentioned in this article
Yusuf Pathan
TMC Mp
NCPI

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं