रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद अब सलमान के करीबी को भी मिली धमकी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की वारदात के बाद फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. ताजा जानकारी के अनुसार धमकी का दायरा अब और बढ़ गया है. सूत्रों का दावा है कि रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट मिलने के कुछ घंटे बाद ही सलमान खान के बेहद करीबी को भी धमकी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद सलमान खान के करीबी को भी धमकी भरा ईमेल मिला है.
  • धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए पैसे की मांग की है.
  • रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की वारदात के बाद सलमान खान के करीबी को भी धमकी मिली है. सूत्रों का दावा है कि बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को भी धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है. धमकी देने वाले ने पैसे की मांग की है और धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मसेज

बता दें कि रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया. मैसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई. इसके बाद जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले की खोज में जुट गई है. बता दें कि आरजू बिश्नोई ने रोहित शेट्टी के घर जब फायरिंग हुई थी तब जो सोशल मीडिया पोस्ट किया था, उसमें कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड के कई लोगों को मैसेज किए हुए हैं उन्ही में से एक रणवीर सिंह थे.

यह भी पढ़ें- फिरौती की धमकी के बीच कहां हैं रणवीर सिंह? बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित ब्यू मोंडे सोसायटी में सुरक्षा को लेकर बड़ा विवाद

बता दें कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के फ्लैट पर 6 सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं. दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है कि सोसाइटी की अनुमति के बिना ये तैनाती की गई है. कॉमन एरिया में हथियारों के साथ गार्ड्स की आवाजाही से चिंता बढ़ गई है. एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी की मौजूदगी पर भी सवाल है. सोसायटी ने दादर पुलिस से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है. पुलिस ने मौके पर अधिकारी को भेजा है और जांच शुरू कर दी गई है.

Featured Video Of The Day
DRDO की खुफिया लैब से NDTV की SUPER EXCLUSIVE रिपोर्ट हिला देगी! Pallava Bagla Ground Report