सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते 16% तक उछले अदाणी ग्रुप के शेयर, मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ की वृद्धि

Adani Group Stocks : अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 15.77 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 1,230 रुपये पर पहुंच गया, जो 52-वीक हाई लेवल के करीब है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
अदाणी ग्रुप (Adani Group Stocks) की कंपनियों में सबसे ज्यादा अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में बढ़त दर्ज हुई है.
नई दिल्ली:

आज शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप (Adani Group Stocks) के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है.अदाणी-हिंडनबर्ग केस (Adani-Hindenburg Case)को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल आया है.फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के साथ ही अदाणी टोटल गैस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी विल्मर, एनडीटीवी, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स समेत अदाणी ग्रुप के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अदाणी ग्रुप की कंपनियों में सबसे ज्यादा अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में बढ़त दर्ज हुई है.

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर सुबह करीब 10 बजे 7.24 प्रतिशत उछलकर 3,144.80 रुपये पर पहुंच गए. इसी तरह, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के शेयर 5.62 प्रतिशत बढ़कर 1,139 रुपये पर पहुंच गए.

अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 15.77 प्रतिशत की वृद्धि
अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 15.77 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 1,230 रुपये पर पहुंच गया, जो 52-वीक हाई लेवल के करीब है. अदाणी टोटल गैस के शेयर भी 10 फीसदी बढ़कर 1,100.95 रुपये पर पहुंच गए और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 8.23 ​​फीसदी की बढ़त के साथ 1,735.60 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

अदाणी पावर के शेयर लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 544.50 रुपये पर और अदाणी विल्मर 7.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 393.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

Advertisement

 इसके अलावा, अदाणी ग्रुप की अन्य कंपनियों जैसे एनडीटीवी, एसीसी और अंबुजा सीमेंट में भी बढ़त देखी गई, एनडीटीवी 10.21 प्रतिशत बढ़कर 300 रुपये पर पहुंच गया, एसीसी के शेयर 2.64 प्रतिशत अधिक और अंबुजा सीमेंट 3.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

अदाणी ग्रुप के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि
इस तेजी की वजह से अदाणी ग्रुप के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे कुल मार्केट कैप इंट्राडे में 15.62 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि 27 जनवरी, 2023 के बाद सबसे ज्यादा है.सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 72,402 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है और ग्रुप का मार्केट कैप 15.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल से लेकर असम तक, किसकी बन रही सरकार? |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article