मुंबई के 5 स्टार होटल में जुटे शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायक, कहा- हम 162 हैं, आएं और देखें

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मुंबई के एक पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम को अपने 162 विधायकों की ‘‘परेड’’ कराई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन 162 विधायकों की परेड कराएगा
  • संजय राउट ने ट्वीट कर गवर्नर से कहा- खुद आएं और देखें
  • शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक अलग-अलग होटलों में रुके
नई दिल्ली:

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मुंबई के एक पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम को अपने 162 विधायकों की ‘‘परेड'' कराई. शिवसेना (Shiv Sena) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने ट्वीट कर राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अपील की कि तीनों दलों के विधायकों की ‘‘परेड'' को वह देखें. राउत ने राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा, ‘‘हम सब एक हैं और साथ हैं, हमारे 162 विधायकों को पहली बार शाम सात बजे ग्रांड हयात में देखिए, महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल खुद आएं और देखें.''

महाराष्‍ट्र में सिंचाई घोटाले से जुड़े 9 केस बंद, अधिकारी ने कहा - कोई भी मामला अजित पवार से जुड़ा नहीं

कार्यक्रम में सभी विधायकों ने भाजपा के किसी भी प्रलोभन के सामने नहीं झुकने का संकल्प लिया. एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने कहा कि सोमवार शाम एक लक्जरी होटल में आयोजित कार्यक्रम में तीनों दलों के 162 विधायक मौजूद थे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इकट्ठा विधायकों से कहा कि वह निजी तौर पर सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने पर किसी की भी सदस्यता ना जाए. पवार मुंबई में पांच सितारा होटल में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाडी' गठजोड़ के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे.

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने गोवा और अन्य राज्यों में सत्ता बनाने के लिए असंवैधानिक तरीके अपनाए. पवार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र, गोवा नहीं है और यह समय उन्हें सबक सिखाने का है.'' पवार ने कहा, ‘‘गलत सूचना फैलायी जा रही है कि अजित पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता हैं, जो सभी (एनसीपी) विधायकों को (शक्ति परीक्षण में) भाजपा को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे.'' एनसीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कई संविधान विशेषज्ञों और कानून विशेषज्ञों से विचार- विमर्श किया है और पूर्व के मुद्दों पर भी गौर किया है. 

Advertisement

Congress-NCP और शिवसेना की चिट्ठी से नया मोड़? दस्तखत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के, उद्धव ठाकरे का जिक्र तक नहीं

पवार ने कहा, ‘‘मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अजित पवार जिन्हें उनके (सरकार गठन के लिए भाजपा से हाथ मिलाने के कारण एनसीपी विधायक दल के नेता) पद से हटा दिया गया है, उनके पास विधायकों को व्हिप जारी करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.''

Advertisement

परोक्ष तौर पर भाजपा का हवाला देते हुए पवार ने कहा, ‘‘मैं निजी तौर पर जिम्मेदारी लेता हूं कि सदन से आपकी सदस्यता निरस्त नहीं होगी. अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा.''

कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा से महाराष्ट्र में शासन के लिए शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठजोड़ के वास्ते रास्ता खाली करने को कहा. परेड में मौजूद विधायकों से कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘हमारे पास केवल 162 नहीं बल्कि 162 से ज्यादा विधायक हैं. हम सब सरकार का हिस्सा होंगे. भाजपा को रोकने के वास्ते इस गठबंधन की अनुमति देने के लिए मैं सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं.'' उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए हमें आमंत्रित करना चाहिए.''

महाराष्ट्र मामला: SC में सुनवाई के दौरान SG ने कहा- इनका पूरा अस्तबल ही खाली हो गया तो सिब्बल बोले- नहीं केवल 'जॉकी' भागा है

इस बीच भाजपा ने शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के विधायकों की यहां परेड कराकर किए गए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के पटल पर उनकी पार्टी ही आखिरी जीत दर्ज करेगी.

Advertisement

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)- कांग्रेस द्वारा इस तरह की परेड कराने के लिए आलोचना करते हुए इसे राज्य के लोगों और लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) तस्वीर हो सकती है, ताकत दिखाने के लिए अपने फोटोग्राफर हो सकते हैं, लेकिन यह भाजपा है जो अंतिम समय में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी.''

बिहार विधानसभा में भी गरजा महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम, सुशील मोदी को इशारा कर बोले तेजस्वी- ये अंधेरे वाली सरकार

Advertisement

एनसीपी विधायक जितेन्द्र अव्हाड ने शेलार पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘हम किसी बचकानी हरकत में लिप्त नहीं हैं, लेकिन (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) का गठबंधन बड़ों के आशीर्वाद के साथ आम सहमति से हुई एक शादी है.''

(इनपुट: भाषा से भी)


Topics mentioned in this article
Shiv Sena
NCP
Congress
Sanjay Raut

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं