आतिफ असलम ने शो के बीच लड़की को बदसलूकी से बचाया, लड़कों से कहा 'इंसान का बच्चा बनो'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आतिफ असलम कराची में शो कर रहे थे
कराची: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का कॉन्सर्ट चल रहा था, दर्शक उस पर झूम रहे थे कि तभी आतिफ ने अपना शो रोक दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टेज के सामने पहली ही लाइन में कुछ लड़के एक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे थे, आतिफ ने शो बीच में रुकवाकर उन लड़कों से कहा कि क्या उन्होंने पहले कभी लड़की नहीं देखी?

पाकिस्तानी मीडिया ग्रुप जियो न्यूज़ के मुताबिक यह मामला कराची ईट 2017 कॉन्सर्ट का है जब शनिवार की रात शो के बीच में आतिफ ने कुछ युवाओं के एक लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए देखा. शो को बीच में रोककर आतिफ उन लड़कों के पास गए और उन्हें डांटने लगे. उन्होंने कहा 'यहां आपकी मां या बहन भी हो सकती थी.' बाद में आतिफ के कहने पर उस लड़की को वहां से सुरक्षित हटा दिया गया.



गौरतलब है कि यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब कराची ईट 2017 के आयोजकों को इसलिए ट्विटर पर घेरा जा रहा था क्योंकि उन्होंने कार्यक्रम में सिर्फ 'परिवारों' को आने की अनुमति दी थी. इस मामले पर अभी तक आयोजकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

(इनपुट IANS से भी)
Featured Video Of The Day
Tennis Court के बाद अब सियासत के मैदान में Leander Pace
Topics mentioned in this article
आतिफ असलम
कराची ईट 2017
लड़कियों के साथ बदसलूकी
Atif Aslam
Karachi Eat 2017 Concert
Misbehaved With Women