नीतीश सरकार ने 5 नए नगर निगम बनाने की दी मंजूरी, 103 नए नगर पंचायत को भी हरी झंडी- देखें लिस्ट

आज संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में जिन पांच नगर परिषदों को अपग्रेड कर नगर निगम में बदलने की मंजूरी दी गई है उनमें सासाराम, बेतिया मोतीहारी, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं. अब ये सभी नगर परिषद नगर निगम कहलाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में पांच नगर परिषद बनेंगे नगर निगम, कैबिनेट की मुहर
  • कैबिनेट बैठक में 103 नए नगर पंचायत के निर्माण को मंजूरी
  • 32 नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेडेशन की भी मंजूरी
पटना:

बिहार की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक में 103 नए नगर पंचायत का निर्माण, 8 नए नगर परिषद का निर्माण तथा 32 नगर पंचायत का नगर परिषद में अपग्रेडेशन को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही 12 नगर निकायों के विस्तारीकरण तथा 5 नगर परिषद को नगर निगम के रुप में अपग्रेडेशन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है.

आज संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में जिन पांच नगर परिषदों को अपग्रेड कर नगर निगम में बदलने की मंजूरी दी गई है उनमें सासाराम, बेतिया मोतीहारी, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं. अब ये सभी नगर परिषद नगर निगम कहलाएंगे.

इसके अलावा जिन 103 नए नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दी गई है, उनमें पटना जिले की दो (पुनपुन और पालीगंज), नालंदा जिले की नौ, भोजपुर की एक, बक्सर की दो, कैमूर की तीन, रोहतास की चार, मुजफ्फरपुर की सात,  पश्चिम चंपारण की दो, वैशाली की तीन, और मुंगेर व जमुई की एक-एक पंचायत शामिल है.

अरुणाचल में JDU के 6 विधायकों के पाला बदलने पर आई BJP की प्रतिक्रिया

Advertisement

इसके अलावा शेखपुरा  की दो, खगड़िया की चार, गया की पांच, औरंगाबाद की दो, नवादा और अरवल की एक-एक, जहानाबाद की दो, पूर्णिया की आठ, कटिहार की पांच, अररिया की तीन, किशनगंज की एक, सिवान की छह, सारण की तीन, दरभंगा की नौ, मधुबनी की एक, समस्तीपुर की दो, भागलपुर और सहरसा की चार पंचायतें शामिल हैं.

Advertisement

जिन 32 नगर पंचायतों के नगर परिषद में बदलने को मंजूरी मिली है, उनमें नालंदा की राजगीर शामिल है. राजगीर नगर पंचायत अब राजगीर नगर परिषद में बदल जाएगी. इसके अलावा भोजपुर का पीरो, रोहतास का नोखा, पूर्वी चंपारण का चकिया और रामनगर नगर पंचायत अब नगर परिषद होंगे. बता दें कि अगले साल राज्य में पंचायत चुनाव होने हैं, जिसके लिए मतदाता सूची बनाने का काम जारी है.

शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा, "कब तक अपमान सहते रहेंगे..."

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने US में पूछा- "क्या कभी भारत-पाक करेंगे बात?"

Topics mentioned in this article
Nitish Kumar
Bihar Cabinet Meeting
Nagar Panchayats
Panchayat Election

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं