सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी पेड़ से टकराई, पांच की मौत

सोनीपत के गोहाना में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया.यहां शादी समारोह से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके बाद पांच की मौत हो गई,इनमें एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोनीपत के गोहाना में शादी समारोह से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराई
  • हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल
  • सभी मृतक और घायल दोस्त रोहतक के अलग-अलग गांवों के निवासी थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सोनीपत:

सोनीपत के गोहाना में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया.यहां शादी समारोह से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके बाद पांच की मौत हो गई,इनमें एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है. सभी मृतक दोस्त रोहतक के अलग -अलग गांवों के रहने वाले थे. घटना सोनीपत के गांव घढ़वाल से भावड रोड पर हुई है. 

सभी 6 दोस्त रोहतक के अलग-अलग गांवों के

घटना की मिली डिटेल के अनुसार, रोहतक के ही गांवों के रहने वाले सभी 6 दोस्त एक शादी समारोह से लौट रहे थे,सब स्कॉर्पियो वाहन पर सवार थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई. अचानक हुए हादसे में पांच दोस्तों ने दम तोड़ दिया तो एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है.मृतक दोस्तों के नाम अंकुश,दीपक ,साहिल, रोहित और सागर है. हादसे के बाद सोनीपत गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है. घायलों का खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा है.सोनीपत पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है. 
 

Featured Video Of The Day
Akhilesh Yadav के भाई Prateek Yadav सुबह 6:15 पर लाए गए थे Hospital... पत्नी Aparna नहीं थी साथ
Topics mentioned in this article