Haryana: घर के फर्श पर पड़ी मिलीं मां- बेटी की लाशें, 4 महीने के पोते के साथ परिवार गायब, मायके ने लगाया हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के किठवाड़ी गांव में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पूरा परिवार 4 महीने के पोते समेत गायब है. जिसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पढ़ें गुरु दत्त गर्ग की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Palwal Murder Case
NDTV

Palwal Murder Case: हरियाणा के पलवल जिले के किठवाड़ी गांव में रविवार को एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां 26 वर्षीय महिला मिथिलेश और उसकी लगभग 4 वर्षीय बेटी मुकली की निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

 घर के अंदर मिलीं मां-बेटी की लाशें

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने घर में संदिग्ध हालात देखे. उन्होंने तुरंत मृत्तका के घरवालों और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और मायके वालों ने देखा कि उनकी बेटा मिथिलेश और उसकी बेटी के शव घर के फर्श पर पड़े हुए थे. दोनों के गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच, तीन टीमें गठित

 चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिकिशन के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और CIA यूनिट को भी सक्रिय किया गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पति सहित परिवार के कई सदस्य नामजद

इस मामले में मृतका के पति धर्मवीर उर्फ धर्म, ससुर दयाचंद, देवर, दो ननद और सास सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं. घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और सभी आरोपी फरार पाए गए.

दहेज और जमीन विवाद का आरोप

 मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका की मां और बहन रामभतेरी ने बताया कि ससुराल वाले शुरू से ही उनकी जमीन पर नजर रखे हुए थे और 2 एकड़ जमीन की मांग कर रहे थे. इसके अलावा एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये की भी मांग की जा रही थी. मांग पूरी न होने पर मिथिलेश को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

चार महीने का बच्चा भी लापता

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मिथिलेश का करीब 4 महीने का बेटा  आरोपी अपने साथ ले गए हैं. उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

Advertisement

 दूसरी शादी की साजिश का आरोप

मायके पक्ष का कहना है कि मिथिलेश की हत्या के पीछे आरोपियों की मंशा दूसरी शादी कर दहेज हासिल करने की थी. उन्होंने पहले भी एक माह की बच्ची की हत्या का आरोप धर्मवीर पर लगाया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: बिहार: प्रेमिका को घर लाया पति, पत्नी ने टोका तो गला दबाकर कर दी हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: बाल विवाह रोकने के लिए स्थानीय नेटवर्क कैसे काम करता है? | Child Abuse
Topics mentioned in this article