Haryana: करनाल में जोरदार धमाके से हवा में उड़ी घर की छत, दिवाली के बचे पटाखों ने मचाई तबाही, इलाके में दहशत

Haryana News: हरियाणा के करनाल में लंबे समय से खाली पड़े घर मे अचानक धमाके से पूरा इलाका दहल गया. यह धमाका जिले के सूरज नगर में एक बंद घर में रखे पटाखों के कारण हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करनाल बंद पड़े घर में धमाका
NDTV

Karnal News:  हरियाणा के जिले करनाल के सूरज नगर इलाके में आज ( मंगलवार)  उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े घर में अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल गया.  धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां चटक गईं और लोग दहशत के मारे सड़कों पर आ गए.

मलबे में तब्दील हुआ मकान

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर की दीवारें ढह गईं और छत पूरी तरह गिर गई। इतना ही नहीं, पास के मकानों में भी दरारें आ गईं. पड़ोस में रहने वाली एक एक युवती इस घटना में घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए ले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

खाली पड़े घर में पटाखे बनाने का होता था काम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस खाली पड़े घर में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे. दिवाली के दौरान यहां अवैध रुप से पटाखे बनाने का काम होता था और बाद में इन्हें यहीं स्टोर कर दिया गया था. पुलिस ने इस घर को पहले ही सील कर दिया था, लेकिन इसके भीतर भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखे अब भी जमा थे.आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं पटाखों में अचानक आग लगने से यह 'चेन रिएक्शन' हुआ और भीषण ब्लास्ट हो गया.

 फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

   ब्लास्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए , जिसमें किसी ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को हादसे की खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. हालात को संभालते हुए पूरे इलाके को सुरक्षित किया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Rangoli Bihu 2026: असम में उमंग के बीच छाई उदासी, बिहू मंचों पर जुबीन की आवाज को ढूंढ रही हैं आंखें
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का 'Yogi ट्रीटमेंट'! | Noida Protest
Topics mentioned in this article