10 सेकेंड में 30 गोलियां दागकर भून डाला... झज्जर हत्याकांड से हिल गया हरियाणा, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के झज्जर में हितेश उर्फ गोलू की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. वहीं सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए दुश्मनों को बड़ी धमकी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हरियाणा के झज्जर में हुई हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है.

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के सुबाना गांव में बीती रात बदमाशों ने एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया. घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने के महज 20 सेकंड बाद ही हितेश उर्फ गोलू पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने करीब सवा दो मिनट तक लगातार फायरिंग की. इस बीच बदमाशों की पिस्तौल भी अटकी, लेकिन वे बार-बार गाड़ी से उतरकर हितेश पर गोलियां दागते रहे. पुलिस अब इस मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है.

सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप

इस खौफनाक वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "मै Naveen_Boxer_Goripur, Arvind_Gilli_Rana, Zora_Dabas कल रात को जो Haryana के सुलाना गांव में जो Hitesh urf Golu की हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं.

इसने हमारे भाई Pardeep और उसके भाई (Foji) को गोली मारी थी जिसमें ये भी शामिल था. इसलिए इसको हमारे भाई (Padeep) और उसके साथियों ने अपने हाथों से मारा है और जो भी इसमें शामिल थे सब तैयार रहें, नंबर सबका आयेगा. इसके तो सिर्फ 30 गोलियां मारी है, बाकी जो भी बचें हैं उनके 100 से भी ज्यादा गोली मारेंगे. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो भी तैयार रहें, जल्द ही मुलाकात होगी." 

पुरानी रंजिस में हुई हत्या 

वायरल पोस्ट में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है. इसमें लिखा है कि हितेश हमारे भाई प्रदीप और फौजी को गोली मारने की घटना में शामिल था, इसलिए प्रदीप और उसके साथियों ने उसे अपने हाथों से सजा दी है. 

Advertisement

हालांकि, एनडीटीवी न्यूज़ चैनल  इस वायरल पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Jaipur: जयपुर की लड़की ने मनचले को सिखाया सबक, आधी रात को हरकत कर भागा, युवती ने पीछा कर पुलिस को दिया सुराग

Featured Video Of The Day
Pakistan को सेना प्रमुख Upendra Dwivedi का कड़ा संदेश! | Breaking | Shehbaz-Munir | NDTV India | TOP