चंडीगढ़ से वर्दी खरीद सेना का फर्जी अफसर बना J&K का युवक, फिर शादी के नाम पर हिसार में की युवती से ठगी

आरोपी ने अपनी फर्जी पहचान को सच दिखाने के लिए चंडीगढ़ से आर्मी की वर्दी खरीदी थी. ताकि लोग उसे सच में सेना का अधिकारी समझे. वह वर्ष 2021 से 2023 तक चंडीगढ़ में वेटर का काम करता था. वर्ष 2025 में काम न मिलने के कारण उसने ठगी का यह रास्ता चुना. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी के नाम पर हिसार में की युवती से ठगी

हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सेना का अधिकारी बताकर एक युवती को शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी युवक ने खुद को सेना का अधिकारी साबित करने के लिए चंडीगढ़ से आर्मी की वर्दी भी खरीद ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक जम्मू कश्मीर में पुलवामा के अवनीपुरा गांव निवासी मेहर राजुद्दीन हजाम पुत्र अब्दुल रसीद हजाम के रूप में हुई है. 

निशांत सहारन के नाम से बनाई फर्जी आईडी

हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने Shaadi.com पर 'निशांत सहारन' के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी. खुद को भारतीय सेना में अधिकारी (Officer) बताकर उसने हिसार की एक युवती को विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उससे लगभग 30 हजार रुपये की ठगी कर ली.

आरोपी ने अपनी फर्जी पहचान को सच दिखाने के लिए चंडीगढ़ से आर्मी की वर्दी खरीदी थी. ताकि लोग उसे सच में सेना का अधिकारी समझे. आरोपी 03 अप्रैल को अंबाला-हिसार हाईवे के रास्ते हिसार की ओर आ रहा था. जब कैथल पुलिस ने तितरम मोड़ पर रूटीन नाकाबंदी के दौरान उसकी गाड़ी को रोका गया तो पूछताछ में उसने गलती से अपना असली नाम बता दिया.

2025 में काम न मिलने के कारण चुना ठगी का रास्ता

शक होने पर पुलिस ने उसे काबू किया और पीड़िता के परिजनों से शिनाख्त करवाई, जिसके बाद उसकी असलियत सामने आई. पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार ने थाना आज़ाद नगर हिसार में ठगी का मामला दर्ज कराया था. आरोपी मेहरराज वर्ष 2021 से 2023 तक चंडीगढ़ में वेटर का काम करता था. वर्ष 2025 में काम न मिलने के कारण उसने ठगी का यह रास्ता चुना. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आज कोर्ट में पेशी के बाद 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है. ताकि गहन पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों का पता लगाया जा सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम: मां ने ढाई साल की बेटी का किया कत्ल, फिर कैंची से आत्महत्या की कोशिश  

देवरानी ने दो जेठानियों को जिंदा जलाया, बैग में पेट्रोल लेकर पहुंची, बाथरूम जाने के बहाने लगा दी आग

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma