HBSE 12th Exam: पानीपत के परीक्षा केंद्रों में पुलिस- टीचर की मिलीभगत आई सामने, CCTV में कैद हुआ खुलम खुला नकल का खेल

Haryana News: पानीपत में हरियाणा बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का भंडाफोड़ हुआ है. परीक्षा केंद्रों पर CCTV बंद कर पुलिस और शिक्षकों ने मिलकर छात्रों को नकल कराई. जिसके डीसी ने परीक्षाएं रद्द कर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पानीपत परीक्षा केंद्र में खुलम खुला नकल करते हुए छात्र
NDTV

Haryana Board Exam Cheating video viral:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में पानीपत के इसराना और डाहर केंद्रों पर सामूहिक नकल का एक ऐसा संगठित और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक की नींव हिला के रख दी है. बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की जांच में खुलासा हुआ है कि जिन सीसीटीवी कैमरों को नकल रोकने के लिए लगाया गया था, उन्हें ही नकल करवाने का जरिया बना लिया गया.

कैमरे बंद कर चलता था खेल

जांच टीम के हाथ लगे वीडियो साक्ष्यों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी, सेंटर सुपरिटेंडेंट और महिला शिक्षक खुद बच्चों को नकल सामग्री (पर्ची) पहुंचा रहे थे.  जब भी फ्लाइंग स्क्वायड चेकिंग के लिए पहुंचती, कैमरे चालू मिलते और छात्र सलीके से बैठे दिखते.  टीम के जाते ही रिकॉर्डिंग बंद कर दी जाती थी. जांच में पाया गया कि 12 मार्च के बाद रिकॉर्डिंग पूरी तरह बंद कर दी गई थी, ताकि कोई सबूत न बचे. हालांकि, फरवरी माह की फुटेज ने इस मिलीभगत की पोल खोल दी है.

32 छात्रों पर गिरी गाज

आईटी (IT) और NSQF विषयों की परीक्षा के अंतिम दिन जब RAF टीम ने इसराना केंद्र पर अचानक छापा मारा, तो वहां सामूहिक नकल का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए. मौके पर ही **32 विद्यार्थियों के खिलाफ यूएमसी (UMC) के केस दर्ज किए गए. डाहर केंद्र पर भी भारी अनियमितताएं मिलीं, जहां शिक्षक बिना किसी आईडी कार्ड के ड्यूटी करते पाए गए.

DC पानीपत का सख्त रुख दोषियों के खिलाफ दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा

इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए पानीपत के डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बड़ा फैसला सुनाया है. उन्होंने इसराना और डाहर केंद्रों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द कर दी  हैं. साथ ही दोषी पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश  दिए है. जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही उस आधार पर न केवल प्रशासनिक कार्रवाई होगी, बल्कि दोषियों के खिलाफ  अपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें; Bihar: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर बवाल, सवर्ण की संख्या पर भड़के कार्यकर्ता, शुरु हुआ डैमेज कंट्रोल

Featured Video Of The Day
Iran VS America :Tehran की सड़कों पर तबाही का सामान! Iran का अमेरिका को खुला चैलेंज | Missile Show
Topics mentioned in this article