"सावधानी से गाड़ी चलाओ", सुनते ही तान दी पिस्तौल! बीच सड़क पर कहासुनी में चली गोली

हरियाणा के फरीदाबाद में रोड रेज के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है. इस घटना में एक व्यक्ति के चेहरे को गोली छूती हुई निकली. पुलिस ने मौके से हथियार और बैग कब्जे में लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार (4 अप्रैल) को 'रोड रेज' की घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई. गनीमत रही कि गोली उसके चेहरे को सिर्फ छूती हुई निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हुआ. बल्लभगढ़ क्षेत्र के बालाजी कॉलेज मार्ग पर कहासुनी और फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई. पीड़ित विवेक अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति लापरवाही से दोपहिया वाहन चला रहा था, जिसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी. विवेक ने उसे सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

हथियार छीनने की कोशिश में घायल

आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर विवेक पर तान दी. विवेक ने हथियार छीनने की कोशिश की. इसी खींचतान के दौरान गोली चल गई और पीड़ित के चेहरे को छूती हुई निकल गई. विवेक गोली छीनने में सफल रहा, लेकिन आरोपी महिला के साथ अपना दोपहिया वाहन और बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण में जांच शुरू कर दी है. मौके से पिस्तौल और बैग को भी कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आदर्श नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फिलहाल, फरार आरोपी व महिला की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ेंः अशोक खरात केस में नया मोड़, जिसने शिकायत की वही निकला आरोपी, पुलिस को मिले 121 अश्लील वीडियो क्लिप

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran US War: कुवैत में अमेरिकी CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर तबाह! ईरान का ड्रोन अटैक | Trump | Khamenei