'कर्नाटक और तेलंगाना जाकर अपनी सरकारों का हाल देखो’, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने दादरी में 540 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि अनाज मंडियों में राजनीति करने के बजाय अपनी सरकारों के कामकाज का आंकलन करे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य की अनाज मंडियों का दौरा करके किसानों को गुमराह करना बंद करे. इसकी बजाय हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित राज्यों का दौरा करना चाहिए. वहां जाकर यह आकलन करें कि उनकी सरकारों ने चुनावी वादों को कितना पूरा किया है. शनिवार (11 अप्रैल) को ‘विकसित दादरी' रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है, जबकि भाजपा सरकार के पास विकास और वादों की पूर्ति का स्पष्ट रिकॉर्ड है.

540 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी में आयोजित रैली में 540.98 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1364.60 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन में केवल 303.30 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए थे.

MSP पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य- सीएम

सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर की है. उन्होंने विपक्ष द्वारा मंडियों का दौरा करके किसानों को गुमराह करने के प्रयास की आलोचना की. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे हरियाणा की मंडियों में राजनीतिक दौरे करने के बजाय अपनी शासित राज्यों में शासन व्यवस्था का मूल्यांकन करें.

Advertisement

हुड्डा के आरोप का जवाब

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाल ही में भाजपा सरकार पर फसलों की खरीद पर ‘मनमानी' शर्तें लगाने का आरोप लगाया था. सैनी ने इस पर कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाने में लगी हुई है, जबकि हरियाणा सरकार के पास विकास और वादों की पूर्ति का स्पष्ट रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ेंः 'खुद के लिए नहीं लड़ सकी' वाले बयान पर वसुंधरा की सफाई, बोलीं- आज भी षड्यंत्रकारी मौजूद

Advertisement

Featured Video Of The Day
Assembly Election Results 2026: Assam में BJP की हैट्रिक, Himanta ने कही ये बात | Syed Suhail