खेल-खेल में निगल गया LED बल्ब, डॉक्टरों ने ऑपरेशन से ऐसे बचाई मासूम की जान,देखें VIDEO

गुजरात के वडोदरा के एक अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां डेढ़ महीने से बीमार 1 साल के मासूम बच्चे के सांस की नली में एलईडी बल्ब फंसा था. ऑपरेशन के बाद इसे निकाल लिया गया है. इसका पूरा वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वडोदरा के एक अस्पताल में एक साल के बच्चे के शरीर से ऑपरेशन के दौरान एलईडी बल्ब निकाला गया
  • बच्चे को डेढ़ महीने तक तेज बुखार और खांसी के कारण निमोनिया का इलाज कराया जा रहा था
  • सरकारी अस्पताल के ENT विभाग ने ब्रोंकोस्कोपी कर सांस की नली में फंसे एलईडी बल्ब का पता लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वडोदरा:

गुजरात के वडोदरा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल में 1 साल के बच्चे के ऑपरेशन के बाद ऐसी चीज निकली कि इसने डॉक्टर्स  सहित पूरे परिवार को हैरान कर दिया. पहले बेटे का निमोनिया की शिकायत के नाम पर इलाज कराया,लेकिन बाद में पता चला कि उसके शरीर में एक एलईडी बल्ब फंसा था. बल्ब सांस की नली में फंसा था जिससे बच्चा सांस भी नहीं ले पा रहा था, हालांकि ऑपरेशन सफल रहा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है. 

निमोनिया के नाम पर कर रहे थे इलाज 


अब आपको इस अजीबोगरीब घटना की पूरी जानकारी देते हैं. घटना वडोदरा के आनंद के मालसर गांव की है. यहां एक साल के मासूम बच्चे की तबीयत खराब थी. डेढ़ महीने से बीमार बच्चे को लेकर पूरा परिवार परेशान था. उसे तेज बुखार और खांसी थी. कई अस्पतालों में निमोनिया का इलाज कराया क्योंकि प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर लक्षणों को निमोनिया मान रहे थे. इसके बाद भी सेहत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. 

और निकला LED बल्ब 


इसके बाद परिवार गोत्री के सरकारी अस्पताल आया. यहां ENT डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने पूरी गहरी जांच की. जांच करने पर पता चला कि  सांस की नली में किसी अनजान चीज की वजह से यह दिक्कत थी. मासूम की जटिल ब्रोंकोस्कोपी की गई. ब्रोंकोस्कोपी करने के बाद वह चीज निकाली गई, लेकिन जैसे ही वह बाहर आई, डॉक्टर भी हैरान रह गए. वह चीज और कोई नहीं बल्कि एक एलईडी बल्ब था. सफल ऑपरेशन के बाद मासूम बच्चे ने फिर से तंदुरुस्त सांस लेना शुरू कर दिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
वो हत्यारी हमें भी मार डालेगी... सोनम रघुवंशी की जमानत पर डरने लगी राजा रघुवंशी की मां
Topics mentioned in this article