गुजरात में पेट्रोल-डीजल को लेकर हड़कंप, अफवाह या असली संकट? अहमदाबाद से सौराष्ट्र तक लंबी कतारें

Petrol Diesel Shortage Gujarat: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच गुजरात के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों ने लोगों में घबराहट बढ़ा दी है. हालांकि सरकार और तेल कंपनियों ने इसे अस्थायी और अफवाहों से जुड़ा मामला बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Petrol Diesel Shortage Gujarat: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच देश में तेल सप्लाई को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं. इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सौराष्ट्र समेत कई इलाकों से पेट्रोल-डीजल की कमी और लंबी कतारों की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि सरकार और तेल कंपनियां इसे अस्थायी समस्या और अफवाहों का असर बता रही हैं.

अहमदाबाद: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित उन्नति पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. लोग 1 से 1.5 किलोमीटर तक लाइन में लगकर पेट्रोल भरवा रहे हैं. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल खत्म होने की खबरें पढ़कर एहतियातन टैंक फुल करवाया.

सरकार और इंडियन ऑयल की अपील

Indian Oil Corporation ने साफ किया है कि यह समस्या लॉजिस्टिक कारणों से उत्पन्न हुई है, खासकर वीकेंड (शनिवार-रविवार) के चलते सप्लाई प्रभावित हुई. कंपनी का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.

वहीं गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार सभी पेट्रोल पंपों पर सप्लाई सुनिश्चित कर रही हैं.

Advertisement

आंणद में अफवाहों से पैनिक, लेकिन सप्लाई सामान्य

आनंद जिले में पेट्रोल की कमी की अफवाहों ने लोगों को डरा दिया. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि प्रशासन और पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

सौराष्ट्र और राजकोट: 500 पंपों पर असर

सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से पेट्रोल-डीजल की भारी कमी देखी जा रही है. न्यारा और रिलायंस जैसे निजी पेट्रोल पंप बंद होने के कारण इंडियन ऑयल के पंपों पर दबाव बढ़ गया है. राजकोट शहर के 8 और पूरे सौराष्ट्र के करीब 500 पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की खबर है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.

Advertisement

कीमत और सप्लाई चेन की दिक्कत

बताया जा रहा है कि सीधे कंपनी से खरीद पर करीब 22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रिटेल आउटलेट्स पर असर पड़ा है. वहीं वीकेंड और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में दिक्कतों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है.

वडोदरा: बंद पड़े निजी पेट्रोल पंप

वडोदरा में पिछले दो दिनों से पेट्रोल की सप्लाई बाधित है. निजी कंपनियों के कई पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हुए हैं. वाहन चालकों को बिना ईंधन के लौटना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है.

प्रशासन की निगरानी, जल्द सामान्य होने का दावा

प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह संकट अस्थायी है और जल्द ही सप्लाई सामान्य हो जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं.  

अहमदाबाद से देवांग आचार्य, आणद से माननकुमार राजेशकुमार हिंगु, राजकोट से नरेंद्र पिथिया व वडोदरा से चिराग पटेल की र‍िपोर्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | जेल से छूटे बाहुबली Anant Singh! पटना HC से Bail, भौकाल फिर शुरू? | Bihar | Mokama
Topics mentioned in this article