12वीं पास शख्‍स का फर्जीवाड़ा! 15 हजार में ‘बच्चा होने की चमत्कारी दवा’, सैलून छोड़ बना योगगुरु 

Fake Baba Fraud Case Surat: गुजरात के सूरत में 12वीं पास प्रदीप जोटंगिया ने खुद को योगगुरु बताकर लोगों से लाखों रुपये ठगे. संतान प्राप्ति और गंभीर बीमारियों के इलाज के नाम पर नकली दवाएं दी गईं. मामले में नकली नोटों का एंगल भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
fake baba fraud surat pradeep jotangiya miracle medicine scam

Fake Baba Fraud Case Surat: गुजरात के सूरत जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित योगगुरु के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. सूरत पुलिस ने प्रदीप जोटंगिया नाम के व्यक्ति को करीब 2 करोड़ रुपये के नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया है. शुरुआत में मामला केवल नकली करेंसी तक सीमित लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, एक बड़े संगठित नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं.

Pradeep Jotangia: सैलून से ‘योगगुरु' बनने तक का सफर

सूरत पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप जोटंगिया कोई प्रशिक्षित योगगुरु या डॉक्टर नहीं, बल्कि सिर्फ 12वीं पास एक सामान्य व्यक्ति है. वह पहले राजकोट में हेयर सैलून चलाता था, लेकिन सूरत आकर उसने अपनी पहचान बदल ली और खुद को ‘चमत्कारी योगगुरु' के रूप में पेश करने लगा. “श्री सत्यम योग फाउंडेशन” के नाम से उसने लोगों के बीच अपनी छवि बनाई और धीरे-धीरे उनकी आस्था को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया. 

pradeep jotangiya fake baba fraud surat Gujarat

Guruji Pradeep Jotangiy: गंभीर बीमारियों के इलाज का झूठा दावा

प्रदीप जोटंगिया पर आरोप है कि वह बिना किसी मेडिकल डिग्री के गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था. कैंसर और हृदय ब्लॉकेज जैसी बीमारियों को ठीक करने की गारंटी देकर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह बड़े-बड़े दावे करता नजर आता था, जिससे आम लोग आसानी से प्रभावित होकर उसके पास पहुंच जाते थे.

संतान प्राप्ति के नाम पर वसूली का खेल

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संतान प्राप्ति के नाम पर लोगों से 15 से 18 हजार रुपये तक वसूले जाते थे. ‘चमत्कारी आयुर्वेदिक दवा' के नाम पर नकली और घटिया दवाएं दी जाती थीं. इसका तरीका भी बेहद शातिर था. बाजार से नामी कंपनियों की दवाएं खरीदकर उनके डिब्बों से असली दवा निकाल ली जाती और उसकी जगह खुद तैयार की गई नकली दवा भर दी जाती, जिसे बाद में महंगे दामों पर बेच दिया जाता था.

Advertisement

Ahmedabad Fake Note: नकली नोटों से जुड़ा बड़ा नेटवर्क

इतना ही नहीं, इस पूरे नेटवर्क का कनेक्शन नकली नोटों के कारोबार से भी जुड़ा हुआ पाया गया है. आश्रम की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था, जहां नकली करेंसी के इस्तेमाल और लेन-देन की आशंका है. पुलिस अब इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है. 

fake baba fraud surat pradeep jotangiya miracle medicine scam

नाबालिग से जुड़े आरोपों ने बढ़ाई गंभीरता

मामले का सबसे शर्मनाक पहलू तब सामने आया, जब प्रदीप पर एक नाबालिग को अर्धनग्न अवस्था में दिखाकर ‘सुषुम्ना नाड़ी' का तथाकथित ज्ञान देने का आरोप लगा. इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया. साथ ही, आश्रम को इस तरह तैयार किया गया था कि अंदर की गतिविधियां पूरी तरह गुप्त रहें और बाहरी दुनिया को इसकी भनक तक न लगे.

Advertisement

जांच जारी, और खुलासों की आशंका

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि आस्था और अंधविश्वास के नाम पर आंख बंद करके भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है. जरूरी है कि किसी भी दावे या इलाज पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर परखी जाए.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War BIG BREAKING | ईरान के पावर प्लांट पर हमले रोके: Trump | Breaking | Top News
Topics mentioned in this article