Gujarat News: राजकोट में आवारा कुत्ते पर बेरहमी, बचाने पहुंची महिला से भी मारपीट, घटना कैमरे में कैद

Stray Dog News: जिस समय कुत्ते पर हमला किया गया, उस वक्त उसे गेट के पास बांधा गया था, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कुत्ते पर लगातार डंडों से वार किए, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Stray Dog Brutal Attack News: गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) के घंटेश्वर इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता और बेटे पर आरोप है कि उन्होंने एक आवारा कुत्ते को लकड़ी के डंडों से बेरहमी से पीटा. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना जामनगर रोड स्थित कल्याण सोसाइटी की है. आरोपियों की पहचान महेंद्रसिंह जडेजा और उनके बेटे अभिराजसिंह के रूप में बताई जा रही है. बताया गया है कि जिस समय कुत्ते पर हमला किया गया, उस वक्त उसे गेट के पास बांधा गया था, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कुत्ते पर लगातार डंडों से वार किए, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं.

बचाने पहुंची महिला पर भी हमला

मामला तब और गंभीर हो गया जब इलाके की रहने वाली क्रिनाबेन परमार, जो अक्सर आवारा जानवरों को खाना खिलाती हैं, कुत्ते को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं. आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला की बात सुनने के बजाय उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला लगातार बंधे हुए कुत्ते को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं माने.

 इलाज के दौरान कुत्ते की मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु सेवा से जुड़ी संस्था करुणा फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और घायल कुत्ते को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया. हालांकि गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने मुंजका पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें- Gangster Lawrence Bishnoi News: वेब सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब पर बैन से बौखलाया गैंगस्टर, पंजाब के डीजीपी समेत इन लोगों के नाम जारी की धमकी

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वायरल वीडियो को जांच में अहम सबूत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Fake Police Officer: पुणे का राजा बाबू! शादी के लिए सब्जी वाला युवक बना फर्जी पुलिस अफसर, इंप्रेशन जमाने के लिए शहर में लगाए खुद के पोस्टर्स!

Featured Video Of The Day
ट्रंप का 'Shoot and Kill' ऑर्डर! ईरान ने बिछाईं खतरनाक Sea Mines
Topics mentioned in this article