FIFA World Cup 2026: ये 'अप्रैल फूल' प्रैंक नहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने वाली इटली, फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर

अप्रैल फूल के दिन एक ऐसी खबर आई जिसने खेलों की दुनिया को हिलाकर रख दिया. यह मानना मुश्किल हो रहा था यह खबर सही है या खेलों की दुनिया का सबसे बड़ा अप्रैल फूल डे है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
FIFA World Cup 2026:

अप्रैल फूल के दिन एक ऐसी खबर आई जिसने खेलों की दुनिया को हिलाकर रख दिया. यह मानना मुश्किल हो रहा था यह खबर सही है या खेलों की दुनिया का सबसे बड़ा अप्रैल फूल डे है. इटली 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा है, क्योंकि वे बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ यूईएफए प्लो-ऑफ में पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हार गए.  यह चार बार के विश्व चैंपियन के लिए लगातार तीसरी बार विश्व कप में अनुपस्थिति होगी. इटली की टीम 2018 और 2022 में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई.

इटली लगातार तीसरी बार चूका

इटली के लिए यह एक बड़ा झटका है, जो फुटबॉल की दुनिया का पावरहाउस माना जाता है. इटली ने आखिरी बार 2014 में वर्ल्ड कप खेला था. और, अब इटली और दुनिया भर के फुटबाल प्रेमियों के लिए एक सब में जैसी खबर आई है की थी की टीम 2026 में फुटबॉल वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेगी. फुटबॉल की दुनिया के लिए यह बड़ी खबर इसलिए भी है क्योंकि पहली बार 2026 वर्ल्ड कप में 32 के बजाय 48 की में हिस्सा लेंगी. 11 जून से 19 जुलाई के बीच करीब सवा महीने अमेरिका कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होने वाला 2026 वर्ल्ड कप पिछले 96 साल में अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप माना जा रहा है.

2026 फीफा वर्ल्ड कप (USA, कनाडा, मैक्सिको में आयोजित) के लिए अब तक अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, जापान और मेजबान अमेरिका सहित कई टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं. 48 टीमों के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में CONMEBOL से 6, AFC से 8, और UEFA से 16 टीमें प्रमुख हैं. जापान 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बना है.

Advertisement

शूटआउट में हारी इटली

जेनिका में इटली शुरुआत में ही सही रास्ते पर लग रहा था जब मोइज कीन ने बोस्निया के गोलकीपर निकोला वासिलज की एक बड़ी गलती का फायदा उठाकर मेहमान टीम को 15वें मिनट में बढ़त दिला दी. हाफटाइम से पहले मैच का रुख तब बदल गया जब इटली के सेंटर-बैक एलेसेंड्रो बास्टोनी को लास्ट-मैन फाउल के लिए बाहर भेज दिया गया, जिससे मेहमान टीम को लंबे समय तक डिफेंसिव लड़ाई लड़नी पड़ी.

10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बाद, इटली ने पीछे हटकर बढ़त बचाने की कोशिश की, लेकिन बोस्निया ने दबाव बनाया, और आखिरकार 79वें मिनट में हारिस तबाकोविक ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. अतिरिक्त समय में कोई भी टीम जीत नहीं पाई, जिससे मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया जिसमें इटली को हार का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

सैंड्रो टोनाली स्पॉट से गोल करने वाले अकेले इतालवी खिलाड़ी थे. पियो एस्पोसिटो ने ऊपर से शॉट मारा, जबकि ब्रायन क्रिस्टांटे ने बार के नीचे से शॉट मारा और उनका शॉट बाहर चला गया. बोस्निया ने चारों पेनल्टी को गोल में बदला, जिसमें एस्मिर बजरकतारेविक ने निर्णायक किक लगाई.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफाई करने वाली प्रमुख टीमें:

  • मेजबान कनाडा, मैक्सिको, और अमेरिका
  • CONMEBOL (दक्षिण अमेरिका): अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पैराग्वे, उरुग्वे 
  • AFC (एशिया): जापान, ईरान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, कतर, सऊदी अरब
  • यूरोप (UEFA): ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया, चेकिया, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्कॉटलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की
  • अफ्रीका- CAF: अल्जीरिया, काबो वर्डे, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कोटे डी आइवर, मिस्र, घाना, मोरक्को, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया
  • उत्तर/मध्य अमेरिका- Concacaf- कुराकाओ, हैती, पनामा
  • ओशिनिया- OFC:न्यूजीलैंड

फीफा विश्व कप विजेता (1930–2022)

  • 1930 – उरुग्वे
  • 1934 – इटली
  • 1938 – इटली
  • 1950 – उरुग्वे
  • 1954 – पश्चिम जर्मनी
  • 1958 – ब्राज़ील
  • 1962 – ब्राज़ील
  • 1966 – इंग्लैंड
  • 1970 – ब्राज़ील
  • 1974 – पश्चिम जर्मनी
  • 1978 – अर्जेंटीना
  • 1982 – इटली
  • 1986 – अर्जेंटीना
  • 1990 – पश्चिम जर्मनी
  • 1994 – ब्राज़ील
  • 1998 – फ्रांस
  • 2002 – ब्राज़ील
  • 2006 – इटली
  • 2010 – स्पेन
  • 2014 – जर्मनी
  • 2018 – फ्रांस
  • 2022 – अर्जेंटीना 

यह भी पढ़ें:  आईपीएल को लेकर एडम ज़म्पा का बेतुका बयान, PSL में मिल रही IPL से आधी सैलरी फिर भी बोले- नहीं मिलते पैसे

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया, आईपीएल के बीच जारी हुआ शेड्यूल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article