कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अक्सर संसद में और बाहर देश से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए देखा जाता है. सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए और सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस के इन दोनों ही शीर्ष नेताओं को खाने-पीने का भी खूब शौक है. हाल में सामने आए एक वीडियो को देख यही कहा जा सकता है. अक्सर सीरियस दिखने वाले राहुल और प्रियंका गांधी इंडियन फूड के काफी शौकीन हैं और जब चाट की बात आती है तो ये भी आम लोगों की तरह स्टॉल के पास खड़े होकर चाट-गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं.
दीपेंद्र हुड्डा की लंच पार्टी में पहुंचे राहुल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर से उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली वाले घर पर रखे गए लंच पार्टी में कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. इस मौके पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची. दोनों भाई-बहनों ने बड़े ही चाव से स्टॉल पर खड़े होकर लंच में रखे गए इंडियन फूड का मजा लिया.
राहुल और प्रियंका गांधी ने मजे से खाया आलू-टिक्की चाट, देखें वीडियो
राहुल-प्रियंका ने खाई आलू टिक्की चाट
दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के दौरान का वीडियो एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में राहुल और प्रियंका गांधी बड़े ही चाव के साथ चाट-पकौड़ों का मजा लेते दिख रहे हैं.
राहुल गांधी को स्टॉल पर खड़ा होकर आलू टिक्की चाट बनवाते और खाते देखा गया, वहीं बहन प्रियंका ने भी इस टिक्की चाट का मजा लिया.
आलू वाली गर्मागर्म टिक्की पर दही, चटनी और सेव के साथ बनी चाट दोनों को काफी पसंद आई. इसके बाद प्रियंका गांधी ने पूरी भी खाई. दोनों को मिठाइयों का मजा लेते भी देखा गया और बाद में उन्होंने कॉफी भी पी.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)













