Govardhan Puja 2021: जानें कब है गोवर्धन पूजा, तिथि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और अन्नकूट रेसिपी

Govardhan Puja Date 2021: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है. कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 21 mins
Govardhan Puja 2021: कई जगहों पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है.

Govardhan Puja Date 2021:  दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है. कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है साथ ही गाय के गोबर से गोवर्धन देव बनाकर उन्हें पूजते हैं. इसके बाद ब्रज के देवता गिरिराज भगवान यानी पर्वत को खुश करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है. इन पकवानों को 'अन्‍नकूट' (Annakoot or Annakut) कहा जाता है. अन्नकूट की सब्जी को आप घर पर आसानी से बना के भगवान कृष्ण को इसका भोग लगा सकते हैं. 

अन्नकूट सब्जी बनाने की रेसिपीः (How To Make Annakut Sabji Recipe)

सामग्रीः

अन्नकूट की सब्जी को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे आलू, बैंगन, फूल गोभी, सेम, गाजर, टमाटर, भिंडी, मूली, पालक, शिमला मिर्च, कद्दू, लौकी, टिंडे, अरबी, परवल, कच्चा केला आदि. 

गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है साथ ही गाय के गोबर से गोवर्धन देव बनाकर उन्हें पूजते हैं.  

Advertisement

विधिः

इन सब सब्जियों को धोकर सबसे पहले काट लें फिर एक बड़ी कड़ाही में तेल गर्म कर, उसमे जीरा, हरी मिर्च, हींग और अदरक का तड़का लगाएं, इसके बाद इसमें सभी सब्जियों को डालकर हल्का पकाएं, सब्जियों के हल्का पकने के बाद इसमें सभी मसाले जैसे, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर गरम मसला पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर हल्की आंच में पकाएं. सब्जी बनकर तैयार है आप इसे गोवर्धन पूजा भोग में लगा सकते हैं. 

Advertisement

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्तः (Govardhan Puja Shubh Muhurat)

 5 नवंबर सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक,

दूसरा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है.

गोवर्धन पूजा मंत्रः (Govardhan Puja Mantra)

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव

How Much Vitamin D | Vitamin-D Side Effects: खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पूजा के बाद इस स्वीट डिश से खोले अपना व्रत
Superfoods For Thyroid: थायराइड के लिए इन 6 सुपरफूड्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं
Late Night Healthy Snacks: देर रात अक्सर लगती है भूख तो इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन
Corn Fruits Chaat Benefits: कॉर्न फ्रूट्स चाट खाने के पांच जबरदस्त फायदे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, करियर में पहली बार फेंका 90 मी. से दूर भाला | BREAKING NEWS