Benefits Of Spinach: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, पालक खाने के 5 फायदे

Health Benefits Of Spinach: पालक को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के गुणों से भरपूर है. पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. पालक के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Spinach Benefits: पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है.
  • पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं.
  • पालक को आप सब्जी, जूस या कच्चा किसी भी रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Health Benefits Of Spinach: पालक को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के गुणों से भरपूर है. पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. भारत में बड़े पैमाने पर पालक का प्रयोग किया जाता है. पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. पालक को डाइट में शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. पालक में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं. पालक को आप सब्जी बनाकर, जूस या कच्चा किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं. पालक खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इतना ही नहीं पालक को आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा माना जाता है. पालक के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको पालक खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं. 

पालक खाने के फायदेः (Palak Khane Ke Fayde)

1. वजनः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं. पालक में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है. 

2. डायबिटीजः

डायबिटीज मरीजों के लिए पालक काफी फायदेमंद है ये शरीर में ज्यादा ग्लूकोज को बनने से रोकता है. पालक को आप सब्जी, सलाद और सूप के रूप में सेवन कर सकते हैं. 

3. हार्टः

पालक नाइट्रेट पोषक तत्व से भरपूर सब्जियों में गिना जाता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से होने वाली मौत के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. 

Advertisement

पालक नाइट्रेट पोषक तत्व से भरपूर सब्जियों में गिना जाता है, Photo Credit: iStock

4. हड्डियोंः

पालक में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं. हड्डियों को कमजोर होने से से बचाने के लिए आप पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

5. आंखोंः

पालक में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है, जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. पालक के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. 

Advertisement

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon |CM Yogi ने Asaduddin Owaisi को बताया 'गिरगिट'? UP Election

Topics mentioned in this article
Spinach Benefits
Spinach For Weight Loss
Spinach For Blood Pressure
Spinach For Diabetes
Spinach Health Benefits Hindi
Palak Khane Ke Fayde