मुंबई:
पांच साल पहले आई हिट कॉमेडी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' की सीक्वल तैयार हो गई है, और उसका पहला पोस्टर भी आ चुका है। सीक्वल का नाम रखा गया है 'तेरे बिन लादेन - डेड और अलाइव'। पोस्टर देखकर ही आभास हो जाता है कि यह भी कॉमेडी ही होगी, जिसमें डुप्लीकेट लादेन एक उड़ते हुए रॉकेट पर बैठा है।
फिल्म 'तेरे बिन लादेन' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था, और उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के साथ-साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। फिल्म में मज़ाकिया अंदाज़ में दिखाया गया था कि किस तरह एक पत्रकार ओसामा बिन लादेन से मिलती-जुलती शक्ल के शख्स को मेकअप कर लादेन बना देता है, और उसका नकली वीडियो जारी कर देता है।
सीक्वल में प्रद्युम्न सिंह ही एक बार फिर ओसामा बिन लादेन की भूमिका निभाएंगे, जबकि पिछली फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अली ज़फ़र मेहमान भूमिका में रहेंगे। इस सीक्वेल में मनीष पॉल मुख्य भूमिका में रहेंगे, और फिल्म 19 फरवरी को रिलीज़ होगी।
फिल्म के बारे में निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कहा कि 'तेरे बिन लादेन - डेड और अलाइव' अपने आप में एक ओरिजनल फिल्म जैसी है, हालांकि इसकी कहानी पहली फिल्म से जुड़ी है। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी का ताना-बाना इस तरह बुना गया है कि आप इसकी तुलना किसी भी फिल्म से नहीं कर सकते। अभिषेक का कहना था कि वह दर्शकों को सरप्राइज़ देना चाहते हैं।

Featured Video Of The Day
Bageshwar Baba के आश्रम पर चलेगा बुलडोजर?
Topics mentioned in this article
तेरे बिन लादेन का सीक्वेल
तेरे बिन लादेन - डेड ऑर अलाइव
अली जफर
मनीष पॉल
प्रद्युम्न सिंह
अभिषेक शर्मा
Sequel Of Tere Bin Laden
Tere Bin Laden - Dead Or Alive
Ali Zafar
Manish Paul
Pradyuman Singh
Abhishek Sharma
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं