विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2017

'जग्गा जासूस' की टीम पर भड़के गोविंदा ने ट्विटर पर लिखा ये...

'जग्गा जासूस' से अपने रोल की छटनी होने पर गोविंदा ने ट्विटर के जरिए भड़ास निकाली है.

'जग्गा जासूस' की टीम पर भड़के गोविंदा ने ट्विटर पर लिखा ये...
'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • कैमियो की छटनी होने पर फिल्म 'जग्गा जासूस' की टीम से नाराज गोविंदा
  • तबीयत खराब होने के बावजूद मैंने शूटिंग की थी : गोविंदा
  • मैंने अपना काम किया, आगे डायेरक्टर का निर्णय : गोविंदा
नई दिल्ली: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को बनने में लगभग 3 साल से ज्यादा का वक्त लगा. फिल्म के दौरान रणबीर और कैटरीना की पर्सनल लाइफ में आई हलचल की वजह से फिल्म की शूटिंग पर खासा असर पड़ा, अब फाइनली यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. बता दें कि फिल्म में गोविंदा कैमियो रोल में नजर आने वाले थे, लेकिन उनके रोल को काट दिया गया है, इससे नाराज गोविंदा ने अपनी भड़ास ट्विटर पर निकाली है. शुक्रवार रात एक के बाद एक 5 ट्वीट कर गोविंदा ने मेकर्स पर कैमियो की छटनी करने के चलते अपना गुस्सा जाहिर किया है.
govinda

फिल्म के नए ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनुराग ने कहा था कि गोविंदा की जो तस्वीर वायरल हुई है वह शूटिंग के दौरान की है. उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की कहानी में बदलाव के कारण गोविंदा का सीन हटा दिया गया है और अब वह फिल्म में नहीं हैं. इन सभी खबरों से नाराज होकर गोविंदा ने ट्विटर पर चुप्पी तोड़, डायरेक्टर पर जमकर भड़ास निकाली है. गोविंदा ने बताया कि विरपित परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कैमियो की शूटिंग की, जिसकी छटनी होने से वह बेहद आहत हुए हैं. आखिर में गोविंदा ने यह भी लिखा कि मैंने बतौर एक्टर अपना काम किया, लेकिन यदि इससे निर्देशक नाखुश हैं तो यह उनका निर्णय है. हालांकि, इन ट्वीट में गोविंदा ने न ही फिल्म, न किसी एक्टर और न ही निर्देशक अनुराग बसु का नाम लिया है.
गौरतलब है कि, 'जग्गा जासूस' के जरिए निर्देशक अनुराग बासु अपनी फिल्‍म 'बर्फी' के बाद एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ लौट रहे हैं. इस फिल्‍म के सुपरहिट होने की उम्‍मीद कर रहे रणबीर कपूर इसके प्रोड्यूसर भी हैं. 'जग्‍गा जासूस' के लिए रणबीर-कैटरीना के फैन्‍स को लंबा इंतजार करना पड़ा है क्‍योंकि यह फिल्‍म 3 सालों के लंबे समय के बाद रिलीज हो रही है.
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on


रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में जमी थी. प्रकाश झा की फिल्म राजनीति (2010) में इन्होंने बेहतरीन काम किया है. ऑन-स्क्रीन के साथ रणबीर-कैटरीना की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सुर्खियों में बनी रही. कथित तौर पर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे. लेकिन 2016 की शुरुआत में इनकी राहें जुदा हो गई. ब्रेकअप के बाद जोड़ी फिल्म 'जग्गा जासूस' से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार है. फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Jagga Jasoos, Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Anurag Basu, Govinda Angry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com