आंवला नवमी आज, जानिये शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज (शुक्रवार) कार्तिक मास (Kartik Maas 2021) की शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि है. किसी भी काम या व्यवसाय को शुरू करने से पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और आज का राहु काल (Rahu Kaal) का समय.

Advertisement
Read Time: 15 mins
नई दिल्ली:

आज (12 नवंबर 2021) शुक्रवार का दिन है. आज (शुक्रवार) कार्तिक मास (Kartik Maas 2021) की शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि है. आज से पंचक लगने जा रहा है. पंचक में शुभ कार्य को करना वर्जित माना गया है. वहीं आज अक्षय नवमी पूजा भी है. आज के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा करना चाहिये. व्रत के दिन अन्न दान व गाय की पूजा और उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें. बता दें कि नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा. इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा.

शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है. आज के दिन श्री सूक्त का पाठ करें. धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य माना जाता है. आज किसी भी काम या व्यवसाय को शुरू करने से पहले जान लें आज का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और आज का राहु काल (Rahu Kaal) का समय.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)

आज (12 नवंबर 2021) शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि है.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: 06:40:57 एएम.
  • सूर्यास्त: 17:29:11 पीएम.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)

आज (12 नवंबर 2021) धनिष्ठा नक्षत्र है, जो दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है.

Advertisement

आज के मुहूर्त (12 November 2021)

  • विक्रमी संवत्: 2078.
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक.
  • पक्ष: शुक्ल.
  • दिन: शुक्रवार.
  • तिथि: नवमी- 29:33:42 तक.
  • नक्षत्र: धनिष्ठा- 14:54:08 तक.
  • करण: बालव- 17:38:53 तक, कौलव - 29:33:42 तक.
  • योग: घ्रुव- 27:15:08 तक.
  • द्रिक ऋतु: हेमंत.
  • दिशा शूल: पश्चिम.

आज का राहुकाल

आज (12 नवंबर 2021) राहुकाल का समय 10:44:02 से 12:05:04 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है).

Advertisement

शुभ मुहूर्त का समय

  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.
  • निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक.
  • गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक.
  • रवि योग दोपहर में 2 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक.

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:50:35 से 09:33:48 तक, 12:26:40 से 13:09:53 तक.
  • कुलिक: 08:50:35 से 09:33:48 तक.
  • कालवेला/अर्द्धयाम: 14:36:19 से 15:19:32 तक.
  • यमघण्ट: 16:02:45 से 16:45:58 तक.
  • कंटक: 13:09:53 से 13:53:06 तक.
  • यमगण्ड: 14:47:07 से 16:08:09 तक.
  • गुलिक काल: 08:01:58 से 09:23:00 तक.
Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Resignation: कल इस्तीफा देंगे Kejriwal, सुबह विधायक दल की बैठक में लगेगी नए CM पर मुहर