साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें तिथि, भारत में दिखेगा या नहीं

Solar Eclipse: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त महीने में लगने जा रहा है. धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से ये ग्रहण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. जब भी सूर्य ग्रहण लगता है, लोग इसके धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलुओं को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. साल 2026 में लगने वाला दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी खास माना जा रहा है. यह ग्रहण अगस्त महीने में लगेगा और धार्मिक दृष्टि से कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आइए जानते हैं अगस्त 2026 में लगने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें- 

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा. यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर होगा. इसी दिन हरियाली अमावस्या भी पड़ रही है, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है.

ग्रहण का समय क्या रहेगा?

भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कुछ हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा.

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देता है, तब उसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाता है. इसलिए भारत में रहने वाले लोगों के लिए सूतक से जुड़े नियम लागू नहीं होंगे.

Advertisement

हिंदू धर्म में ग्रहण काल को आध्यात्मिक साधना का समय माना जाता है. इस दौरान भगवान का ध्यान, मंत्र जाप और पूजा-पाठ करना शुभ रहता है. इससे अलग ग्रहण के समय भोजन पकाना और खाना वर्जित माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगा स्नान या शुद्ध जल से स्नान करना अनिवार्य माना जाता है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के समय कौन सा मंत्र जपना चाहिए? ज्योतिषाचार्य से जानें

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Gift to Meloni: मेलोनी को PM मोदी का गिफ्ट, पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ा उछाल
Topics mentioned in this article