घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये 3 पौधे, वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे माने जाते हैं अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत से पौधे होते हैं, लेकिन घर के अंदर कुछ पौधों का लगाना अशुभ माना जाता है. यहां जानिए घर में किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वास्तु शास्त्र

हर कोई अपने घर को हरा-भरा और शुद्ध वातावरण वाला बनाना चाहता है. आजकल के समय में लोग घर को खूबसूरत बनाने के लिए अंदर और बाहर कई तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को रखना अशुभ माना जाता है. ऐसे अगर आप भी अपने घर में तरह-तरह के पौधे रखते हैं तो आपको इससे पहले वास्तु के बारे में पता होना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र में किन पौधों को रखना अशुभ माना जाता है.

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांटे वाले पौधे नहीं रखने चाहिए. घर में कांटेदार पौधे रखने से तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकता है. वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, घर में गुलाब का पौधा रखा जा सकता है, लेकिन अन्य कांटे वाले पौधे रखने से पहले उनकी प्रकृति का ध्यान रखना जरूरी है.

बोनसाई

घर में बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन्हें घर के लिए शुभ नहीं माना गया है. बोनसाई पौधा तरक्की में रुकावट का संकेत देता है. इसे घर में रखने से करियर की प्रगति धीमी पड़ सकती है. बोनसाई पेड़ का आकार छोटा होता है, जिसे तेजी से बढ़ने से रोका जाता है. वास्तु के अनुसार, ये जीवन में रुकी हुई प्रगति, आर्थिक तंगी या विकास में बाधा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस पौधे को घर पर नहीं रखना चाहिए.

दूध देने वाले पौधे

कुछ पौधों में सफेद दूध जैसा रस निकलता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में दूध देने वाले पौधे नहीं रखने चाहिए. मान्यता है कि इन पौधों से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और कर्ज का बोझ भी बढ़ने लगता है. इसलिए घर में कोई नया पौधा लगाने से पहले उसके बारे में जानकारी लेना जरूरी माना जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- धनिया, मेथी और पालक कैसे उगाएं, घर की बालकनी में पत्तेदार सब्जियां उगाने के आसान तरीके 

यह भी पढ़ें:- घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी
Topics mentioned in this article
Vastu Tips
Vastu Shastra

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं